उर्स-ए-आला हजरत पर जिले में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 18, 19 और 20 अगस्त को शहर के कई स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
बरेली। उर्स-ए-आला हजरत पर जिले में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 18, 19 और 20 अगस्त को शहर के कई स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।
वहीं उर्स के आखिरी दिन 20 अगस्त को पूरे शहर के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। उर्स के दौरान शहर में जाम और भीड़भाड़ को देखते हुए जिन स्कूलों को बंद किया गया है।
उर्स के अंतिम दिन 20 अगस्त को यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई और बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े सभी स्कूलों के साथ ही कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और तकनीकी संस्थान भी बंद रहेंगे। हालांकि, पहले से तय परीक्षाएं अपने समय पर ही होंगी।
इस्लामियां गर्ल्स इंटर कॉलेज
एफआर इस्लामियां इंटर कॉलेज
कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज
खलील उमा विद्यालय
एसवी इंटर कॉलेज
डीएवी कालीचरण उमा विद्यालय
रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज
तिलक इंटर कॉलेज
पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज