बाड़मेर

प्रीडीएलएड परीक्षा में 1650 अनुपस्थित, एक अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ भागी

- जिले के 94 परीक्षा केन्द्रों पर15373 ने दी परीक्षा

less than 1 minute read
प्रीडीएलएड परीक्षा में 1650 अनुपस्थित, एक अभ्यर्थी परीक्षा छोड़ भागी

बाड़मेर. प्री प्रारम्भिक शिक्षा शास्त्र द्विवर्षीय डिप्लोमा (प्रीडीएलडल ) परीक्षा जिले के 94 परीक्षा केन्द्रों पर मंगलवार को आयोजित हुई।

परीक्षा के दौरान बाड़मेर शहर के एक केन्द्र से परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ भाग गई जिसके खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। वहीं,1650 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने बताया कि बाड़मेर, बालोतरा शहर सहित विभिन्न कस्बों के 94 राजकीय विद्यालय, कॉलेज आदि में परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में परीक्षा के लिए 17023 आवेदन जमा हुए थे जिसमें से 15373 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे। 1650ने परीक्षा नहीं दी।

बाड़मेर शहर के रेलवे कुआ नम्बर तीन विद्यालय में एक महिला अभ्यर्थी परीक्षा देने बैठी लेकिन कुछ देर बाद ही वह पेपर, प्रवेश पत्र आदि छोड़ कर चली गई। परीक्षा समाप्ति तक वह वापिस नहीं आई जिस पर संस्था प्रधान ने उसके खिलाफ थाने में एवजी होने का मामला दर्ज करवाया।

सहायक निदेशक जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय बाड़मेर नरसिंगप्रसाद जांगिड़ ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन में पुलिस, प्रशासन व चिकित्सा विभाग का सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान कोरोनागाइड लाइन की पालना की गई।

Published on:
31 Aug 2021 11:53 pm
Also Read
View All