बाड़मेर

Real Life Success Story: राजस्थान के इस लड़के को महज 21 साल की उम्र में मिला सालाना 1 करोड़ का पैकेज

Real Life Inspirational Story: जब कोई व्यक्ति इच्छा शक्ति को दृढ़ कर लेता है तो उसे मुकाम पाने से कोई नहीं रोक सकता है। सालाना एक करोड़ का पैकेज। सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन शहर के तिलक नगर में रहने वाले महिपाल सेजू को जापान के टोक्यो की एक कंपनी दे रही है।

less than 1 minute read
Dec 31, 2023

Real Life Motivational Story: जब कोई व्यक्ति इच्छा शक्ति को दृढ़ कर लेता है तो उसे मुकाम पाने से कोई नहीं रोक सकता है। सालाना एक करोड़ का पैकेज। सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन शहर के तिलक नगर में रहने वाले महिपाल सेजू को जापान के टोक्यो की एक कंपनी दे रही है।

यह है पारिवारिक स्थिति
सेजू चार भाई बहनों में सबसे छोटा है। इनके पिता गेमराराम सेजू वन सेवा से सेवानिवृत हुए। वहीं माता कमला देवी गृहिणी हैं।

ऐसे मिला एक करोड़ का पैकेज
दिल्ली से बीटेक के बाद जापान के नगोया शहर में 30 लाख रुपए का पैकेज मिला। यहीं से 3 साल बाद अप्रेल 2023 में टोक्यो शहर की मेकनिका कंपनी ने एक करोड़ का पैकेज दिया। कंपनी का मुख्यालय जापान में है।
यह भी पढ़ें : तांगे वाले की बेटी बोलकर उड़ाते थे मजाक, अब दुनिया में कायम की मिसाल


प्रारंभिक शिक्षा यहां
सूजे की प्रारंभिक शिक्षा बाड़मेर में हुई। जोधपुर से दसवीं करने के बाद कोटा में बारहवीं के साथ-साथ आईआईटी की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद दिल्ली से चार साल की बीटेक की।
यह भी पढ़ें : CBSE Result: परीक्षा से 2 दिन पहले पिता को आया हार्ट अटैक, फिर भी कर दिखाया कमाल

सफलता का श्रेय
मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता व गुरुजनों को देता हूं। मेरी प्रारंभिक शिक्षा शहर से हुई। दसवीं व बारहवीं कोटा से की। इसी दौरान आईआईटी की तैयारी भी यहीं से की। चार साल दिल्ली में बीटेक करने के बाद जापान में एक कंपनी में तीन साल जॉब के बाद मेकनिका कंपनी में एक करोड़ का पैकेज मिला है। कंपनी का काम मुख्यत: आईटी कन्सल्टेंट का है। कंपनी की अन्य ब्रांच यूरोप, सिंगापुर, हॉंगकाँग, मलेशिया और यूएसए में है।
-महिपाल सेजू।

Also Read
View All
बालोतरा : चाकू के ताबड़तोड़ वार से पत्नी की हत्या, पति ने खुद का भी काटा गला, इलाके में हड़कंप

रेगिस्तान में 1 घड़े पानी के लिए बॉर्डर पर रोज ‘जंग’, 4 मील पैदल चलते महिला-पुरुष; पारंपरिक बेरियां बनीं आखिरी सहारा

बाड़मेर: तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, विरोध में गडरारोड़ बंद! अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

बाड़मेर: प्रसूता के परिजनों का लेबर रूम में हंगामा, कार्यवाहक PMO-नर्सिंग अधीक्षक को पीटा, 2 महिलाओं समेत 4 हिरासत में

राजस्थान में मौसम का रौद्र रूप: जैसलमेर-बाड़मेर में आसमान से बरस रही ‘आग’, 23 मई से भीषण लू का अलर्ट