बाड़मेर

261 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार और चार तस्कर फरार

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 261 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया और चार फरार हो गए।

less than 1 minute read
एक आरोपी को गिरफ्तार किया

अवैध मादक पदार्थों व तस्करों की धरपकड़ को लेकर जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी टीम बालोतरा व सिणधरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 261 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। वहीं एक आरोपी को गिरफ्तार किया और चार फरार हो गए। टीम ने डोडा पोस्त तस्कर मानाराम पुत्र घमण्डाराम निवासी दाखां पुलिस थाना सिणधरी को गिरफ्तार किया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अन्य चार आरोपियों की तलाश शुरू की।

बालोतरा ,बाड़मेर जिले में सप्लाई करनी थी
पुलिस ने बताया की आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद अवैध डोडा पोस्त झारखण्ड से लेकर आया था। बालोतरा ,बाड़मेर जिले में सप्लाई करनी थी। गिरफ्तार आरोपी मानाराम से पुलिस बरामद डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त व तस्करी में लिप्त अन्य आरोपियों की पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि डीएसटी बालोतरा , पुलिस थाना सिणधरी टीम ने विगत एक माह में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार पांचवीं बड़ी कार्यवाही की।
ट्रक में माल लेकर ट्रैक्टरों से सप्लाई
पुलिस के मुताबिक गुरुवार देर रात भूंका भगत सिंह घासीड़ा सरहद में ट्रक में भरकर लाए गए अवैध डोडा पोस्त को लोकल स्तर पर सप्लाई करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग किया। डीएसटी टीम व पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। इस दौरान चार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर गाडिय़ों में सवार होकर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को मौके से जब्त किया। पीछा करके ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया। टीम ने 261 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है।

Published on:
16 Feb 2024 09:24 pm
Also Read
View All