बाड़मेर

नेत्र शिविर में 300 की जांच

https://www.patrika.com/barmer-news/
less than 1 minute read
May 13, 2019
 eye check-up
eye check-up

नेत्र शिविर में 300 की जांच

बाड़मेर पत्रिका
महावीर इन्टरनेशनल बाड़मेर व बाड़मेर जन सेवा समिति की ओर से चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को चौहटन रोड स्थित नेत्र ज्योति चिकित्सालय में दो दिवसीय नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन हुआ। महावीर इन्टरनेशनल के मुकेश बोहरा ने बताया कि शिविर में 300 से अधिक नेत्र रोगियों की जांच की गई। जिसमें चयनित 45 नेत्र रोगियों के मोतियाबिन्द के ऑपरेशन किए गए। महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष बाबूलाल संखलेचा, भैरवलाल धारीवाल, खेतमल बोथरा, सचिव मांगीलाल गोठी, सोहनलाल चौपड़ा, निखिल छाजेड़, जालमसिंह राजपुरोहित आदि ने सहयोग किया।
ये भी पढे...

नर्सेज दिवस मनाया

सिवाना.
सामुदायिक स्वास्थय केंद्र सिवाना में रविवार को फ्लोरेंस नाइटेंगल के जन्म दिवस पर अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया। पीएमओ डॉ. एस. डी. बोड़ा ने फ्लोरेंस नाइटेंगल के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए सच्चे मन से मरीजों की सेवा करने की बात कही। नर्सिंग कर्मियों ने फ्लोरेंस नाइटेंगल की तस्वीर पर पुष्पमाला व दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। निप

Published on:
13 May 2019 02:25 pm