3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाड़ी में डीजल भरवाया, थमा दिए नकली ₹500 के नोट; बाड़मेर में 3 युवक गिरफ्तार, 1.47 लाख की फेक करेंसी बरामद

Fake Currency Seized: बाड़मेर में पेट्रोल पंप पर नकली नोट चलाने आए गुजरात के तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों से 1.47 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए।
2 min read
Google source verification
barmer crime

नकली नोटों का इस्तेमाल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार (Photo- Patrika)

Fake Currency Case: बाड़मेर के सीमावर्ती इलाके में नकली नोट खपाने आए गुजरात के तीन युवकों को गडरारोड़ पुलिस ने पकड़ लिया। मामला रामसर के बालाजी पेट्रोल पंप से सामने आया, जहां युवकों ने गाड़ी में डीजल भरवाने के बाद 500-500 रुपए के नकली नोट देकर भुगतान किया। सूचना पुलिस तक पहुंची तो नाकाबंदी कर बिना नंबर की क्रेटा को रुकवाया गया। तलाशी में युवकों के पास से बड़ी संख्या में नकली नोट मिले।

पेट्रोल पंप पर ऐसे खुला नकली नोटों का मामला

रामसर के बालाजी पेट्रोल पंप पर तीन युवक गाड़ी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने गाड़ी में डीजल भरवाया और इसके बदले 500-500 रुपए के नोट दिए। नोटों को लेकर शक होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। गडरारोड़ थानाधिकारी मुकनदान चारण ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई। कुछ ही देर में संदिग्ध क्रेटा को रोककर उसमें बैठे तीनों युवकों को पकड़ लिया गया।


पुलिस ने गाड़ी में सवार युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 500-500 रुपए के 295 नकली नोट बरामद हुए। इन नोटों की कुल कीमत 1 लाख 47 हजार 500 रुपए है। पुलिस ने नकली करेंसी के साथ बिना नंबर की गाड़ी को भी जब्त कर लिया।

गुजरात के रहने वाले हैं तीनों आरोपी

पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवकों की पहचान दीपक पुत्र जगदीश, चेतन जोशी पुत्र हरजीवन भाई और भाविक पुत्र लक्ष्मण भाई के रूप में हुई है। तीनों गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस अब उनके बाड़मेर आने और नकली नोटों को यहां खपाने के मकसद के बारे में जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वे पहले भी इस तरह की कोई वारदात कर चुके हैं या नहीं।

नकली नोटों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

इसके अलावा गडरारोड़ पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि युवकों को ये नकली नोट कहां से मिले। पूछताछ में नोटों के स्रोत और इनके पीछे किसी नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। और पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि तीनों युवक अकेले इस काम को कर रहे थे या इनके साथ और लोग भी जुड़े हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग