1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाड़मेर निकाय चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस की बढ़ी टेंशन, टिकट कटते ही बागी हुए कई दिग्गज

बाड़मेर नगर निकाय चुनाव में टिकट वितरण के बाद बीजेपी और कांग्रेस में बगावत सामने आई है। निवर्तमान उपसभापति समेत कई पुराने चेहरों के टिकट कटे हैं। बीजेपी में 237 और कांग्रेस में करीब 150 दावेदारों ने टिकट मांगा था। कई नाराज दावेदार निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं।
3 min read
Google source verification
barmer civic polls 2026 bjp congress tensions

जुलूस के साथ नामांकन भरने पहुंची बीजेपी प्रत्याशी (पत्रिका फोटो)

Barmer Civic Polls 2026: निकाय चुनाव में नामांकन का दौर पूरा होते ही बाड़मेर नगर परिषद की सियासत में असली घमासान शुरू हो गया है। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों में भीतर ही भीतर सुलग रहा असंतोष अब बगावत के रूप में सामने आ गया है। लंबे समय से वार्ड में सक्रिय और चुनाव की तैयारियों में जुटे कई दावेदारों के टिकट कटने से दोनों दलों के समीकरण प्रभावित हुए हैं।

टिकट से वंचित कुछ प्रभावशाली दावेदारों ने पार्टी से किनारा कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी है। ऐसे में कई वार्डों में सीधा मुकाबला अब त्रिकोणीय होने के आसार बन गए हैं। दोनों दलों ने इस बार पुराने चेहरों की जगह बड़ी संख्या में युवा और नए प्रत्याशियों पर दांव खेला है।

पार्टी नेतृत्व का यह प्रयोग कितना सफल रहता है, इसका फैसला मतदाता करेंगे। बगावत ने पार्टी संगठन की चिंता बढ़ा दी है। अब दोनों दलों के सामने प्रत्याशियों को जिताने के साथ ही बागियों को साधने की दोहरी चुनौती है, क्योंकि टिकट के लिए बीजेपी में 237 और कांग्रेस में करीब डेढ़ सौ आवेदन आए थे।

बीजेपी में भी पुराने दावेदारों की नाराजगी

टिकट वितरण को लेकर बीजेपी में भी असंतोष कम नहीं है। वार्ड संख्या 49 में पांच बार पार्षद रहे रोचामल की पुत्रवधू ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। वार्ड संख्या 26 में बीजेपी के पूर्व कोषाध्यक्ष महेश सोनी को टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने भी निर्दलीय ताल ठोक दी है। वहीं, वार्ड संख्या 13 में युवा चेहरा जोगेश मेहता टिकट से वंचित होने के बाद निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। इनके अलावा भी कई दावेदारों ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।

कई वार्डों का परिणाम प्रभावित करेंगे बागी

नामांकन के बाद अब कई वार्डों में मुकाबला केवल कांग्रेस और बीजेपी के बीच नहीं रह गया है। मजबूत जनाधार वाले बागी मैदान में डटे रहे तो वे दोनों प्रमुख दलों के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। खासकर उन वार्डों में जहां जीत-हार का अंतर कम रहता है, वहां बागी प्रत्याशी निर्णायक भूमिका में आ सकते हैं।

यही वजह है कि अब नामांकन के बाद दोनों दलों की सबसे बड़ी परीक्षा डैमेज कंट्रोल की होगी। पार्टी नेतृत्व नाराज दावेदारों को मनाने, निर्दलीय पर्चा दाखिल कर चुके प्रत्याशियों को नाम वापस लेने के लिए तैयार करने और उनके समर्थकों को अपने खेमे में बनाए रखने की कवायद में जुटेगा।

कांग्रेसः नाराज नेताओं ने निर्दलीय भरा पर्चा

कांग्रेस की सूची सामने आने के बाद सबसे बड़ा झटका निवर्तमान उपसभापति सुरतान सिंह देवड़ा के टिकट कटने से लगा। वार्ड संख्या 1 से टिकट नहीं मिलने के बाद सुरतान सिंह ने पार्टी की सदस्यता और जिम्मेदारियों से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। वार्ड में उनकी पकड़ को देखते हुए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनौती बढ़ गई है।

वार्ड संख्या 52 में मनोनीत पार्षद हऊवा देवी को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भी निर्दलीय पर्चा दाखिल कर दिया। वहीं वार्ड संख्या 37 में कांग्रेस से नाराज पार्षद लीला देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा है। इसके अलावा भी कई दावेदार पार्टी के फैसले से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरे हैं।

नए चेहरों पर दांव, पुराने समीकरणों की परीक्षा

कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने इस बार कई वार्डों में नए और युवा चेहरों को मौका दिया है। कई प्रत्याशी पहली बार नगर निकाय चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। पार्टी नेतृत्व का मकसद नए चेहरों के जरिए बदलाव और नई उम्मीद का संदेश देना है। लेकिन चुनावी मैदान में अनुभव और व्यक्तिगत जनसंपर्क भी अहम भूमिका निभाते हैं।

भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची

वार्ड संख्याभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशी
01खेतारामविक्रम कुमार
02किशनदाननरेश कुमार
03लवकुमारअनिल कुमार
04चंपालाल जीनगरमोहन लाल
05अनिलसत्यनारायण सोनी
06कन्या देवीललिता
07अंकिता आचार्यखुशबु आचार्य
08किशनहरीश चंद्र बोथरा
09चूकी देवीमंजू देवी धारीवाल
10झामनसिंहवीर सिंह
11गीता देवीदमयंती
12पवनी देवीमधुलता
13कैलाशजितेंद्र कुमार
14सुरेश कुमारउमाशंकर
15गौतमचंद जैनकपिल
16किशोर कुमारपदमाराम
17मानु देवीइंद्रा देवी
18चांदणीनिकिता
19दमा रामदिलीप कुमार
20धर्मी देवीकेलावंती
21बांकारामप्रेम प्रकाश
22विद्यानिर्मला गौड़
23बांकाराम सियागराजेंद्र चौधरी
24सुशील कंवररुखमा देवी
25मनीषा चौधरीअलिसा देव
26मांगीलालमुकेश जैन
27सुनील सिंघवीजेठमल
28राणुलालविक्रम मेहता
29हुकमीचंद खत्रीमोहित खत्री
30पृथ्वीराजप्रवीण कुमार
31गंगाविशनप्रिंस कुमार
32रमेश कुमारजयमलसिंह परिहार
33महेंद्रसविता
34अर्चना चांडकउर्मिला नाथ खत्री
35घेवर चंदवसिम अकरम
36हंसराजसंजय भवानी
37मिरचुमलतरुण कुमार
38चंद्र प्रकाशप्रीतम दास
39विजय कुमारललित कुमार
40प्रवीणअर्जनराम
41गीता देवीगुलशन बानु
42नेनू देवीतीजा
43सीमा देवीनींबसिंह
44प्रकाश सिंहरोहित खत्री
45बलवंत सिंहविशनलाल
46स्वरूप सिंहभवानीसिंह
47रीतू कंवरगुड्डीकंवर
48खीमराज जांगिड़पारस परमार
49प्रवीणानिशा
50विक्रम सोनीओमप्रकाश
51सरोज कंवरगीता देवी
52रेवंतीनीलम
53रेणु पंवारअशोक कुमार
54निर्मलाजिग्याशा जैन
55युसूफ खांभीमसिंह

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग