बाड़मेर

प्रदेश आज यहां मिले नौ नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों का मिलना लगातार जारी

बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमितों को मिलना लगातार जारी है। जिले के बालोतरा एवं सिवाना क्षेत्र में आज कोरोना पॉजिटिव के 9 मामले ( new corona positive case ) आए हैं...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2020, 12:59 PM IST
Number of corona positive patients in the district was 52
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 52

बाड़मेर। बाड़मेर जिले में कोरोना संक्रमितों को मिलना लगातार जारी है। जिले के बालोतरा एवं सिवाना क्षेत्र में आज कोरोना पॉजिटिव के 9 मामले ( new corona positive case ) आए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी ने बताया कि बालोतरा में 3, पारलू में 2, थापन, कालेवा, रेवाडा, बामसीन में एक-एक कोरोना पॉजिटिव आए हैं।

गौरतलब है कि बाड़मेर के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कार्यरत एक वरिष्ठ चिकित्सक की कोरोना जांच रिपोर्ट भी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव आई थी। चिकित्सक के कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच हुआ है। बाड़मेर में किसी चिकित्साकर्मी के संक्रमित होने का यह पहला मामला सामने आया था।

जिले में 16 जून तक कुल सैंपल 8790 लिए जा चुके हैं। जिनमें कुल पॉजिटिव 143 और पॉजिटिव से नेगेटिव 107 मरीज हुए है। अस्पताल से कुल 107 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं जिले में कोरोना से मौंत का आंकड़ा शून्य है।

वहीं दूसरी ओर प्रदेशभर में बुधवार सुबह तक 122 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जयपुर में एक कोरोना मरीज की मौत हुई। आज 163 मरीज कोरोना से रिकवर हुए जबकि 298 मरीजों को पूरी तरह ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। आज मिले 122 नए संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक भरतपुर में 28, पाली 25, चूरू 16, जयपुर, झुंझुनूं 14-14, नागौर 13, सिरोही 3, अजमेर, अलवर में 2-2 और दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, में एक-एक संक्रमित मिला। इन जिलों में संक्रमित मरीजों के अलावा दो अन्य राज्यों के पॉजिटिव मरीज मिले। प्रदेश में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 13338 हो गया जबकि 309 कोरोना मरीजों की अब-तक मौत हो चुकी है। आज मिले नए मरीजों में 13 प्रवासी शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में 19 किलोमीटर का 4-लेन हाइवे प्रोजेक्ट मंज़ूर, केंद्र सरकार ने जारी किए ₹485 करोड़, जानिए पूरी ‘गुड न्यूज़’

Rajasthan Sarpanch Election: सबसे दिलचस्प सरपंच चुनाव नतीजा, 4 बार रिकाउंटिंग के बाद भी टाई, जानिए फिर कैसे हुआ फैसला?

Exclusive: बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग कांड में 80 छात्रों पर एक्शन, 6 को हॉस्टल से निकाला; जूनियर्स से करवाए अनैतिक काम

Rajasthan Panchayat Election: ‘पोलिंग पार्टी की शराब पार्टी?’ सरपंच चुनाव के बाद का कथित वीडियो वायरल, चुनावी निष्पक्षता पर गंभीर सवाल

राजस्थान के हज़ारों किसानों को दिवाली से पहले ‘छप्परफाड़’ ₹345 करोड़ की राहत, जानिए किस ज़िले के लिए कितनी राशि मंज़ूर?