राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रसन्नता व्यक्त करते हुए लिखा, "राजस्थान के बालोतरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-25 के पचपदरा बाईपास से पटाऊ इंटरचेंज तक 19.22 किमी लंबे मार्ग को 4-लेन मानकों के अनुरूप विकसित करने हेतु ₹485.88 करोड़ की स्वीकृति प्रदान कर राजस्थान में आधुनिक सड़क अवसंरचना के विस्तार एवं विकास को निरंतर गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद।"