बाड़मेर

पांच घटनाओं में 9 लोगों ने की आत्महत्या: बच्चों के साथ टांके में कूदीं दो महिलाएं, चारों की मौत

जिले में अलग-अलग पांच घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो घटनाओं में तो दो मां अपने मासूम बच्चे को लेकर टांके में कूद गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2020, 3:17 PM IST
9 people committed suicide in five incidents in barmer

बाड़मेर। जिले में अलग-अलग पांच घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो घटनाओं में तो दो मां अपने मासूम बच्चे को लेकर टांके में कूद गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को घोनरी नाडी निवासी कमला (24) बेटे महादेव (1) को लेकर घर के बाहर बने टांके में कूद गई। वहीं, सरली गांव में शुक्रवार रात हाऊ उर्फ हपला (25) ने अपनी बेटी रुकमणी (2) के साथ टांके में कूदकर जान दे दी। मामले में मृतका के भाई हनुमान ने पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

प्रेम- प्रसंग में खुदकुशी
बिंजासर गांव में शनिवार को एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर जान दी। सत्रह वर्षीय किशोरी व गेनाराम (22) ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, इसमें किशोरी की मौत हो गई। इसके बाद युवक ने टांके में कूदकर खुदकुशी की।

एक ने दी जान
गालाबेरी गांव में शनिवार को रामाराम (50) ने गांव के सामाजिक कार्यक्रम में न बुलाए जाने से नाराज होकर खेत में पेड़ से लटक कर जान दी। वहीं, गिड़ा थाना क्षेत्र के लापुदड़ा गांव में सवाईराम(27) के घर के बाहर बने टांके में कूद गया। मृतक के भाई ने रिपोर्ट में बताया कि पैर फिसलने से टांके में गिरने से मौत हुई है। उधर, सिणधरी थाना क्षेत्र के नाकोड़ा गांव में जवानाराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Published on: