बाड़मेर

हाईवे पर बार-बार धधक रही कपड़ों की गांठे, आग लगने की आशंका

हाइवे पर धधक रही कपड़े की गांठें, हादसे का अंदेशामेगा हाइवे पर टोल टैक्स के पास 6 दिन पूर्व हुआ था हादसा
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2023, 9:56 PM IST
हाईवे पर बार-बार धधक रही कपड़ों की गांठे, आग लगने की आशंका
हाईवे पर बार-बार धधक रही कपड़ों की गांठे, आग लगने की आशंका

सिणधरी उपखंड क्षेत्र से गुजर रहे मेगा हाइवे पर भूका भगतसिंह टोल टैक्स के पास 6 दिन पूर्व एक जलते ट्रक में आग लगने से ट्रक में भरा कपड़ा जल गया। इससे ट्रक के अंदर कपड़े की गांठें होने के कारण कपड़ा धीरे-धीरे जल रहा है। हादसे के बाद मौके से 2 दिन में ट्रक हटा दिया गया, लेकिन ट्रक में लदा कपड़ा वहीं पर हाइवे की परिधि में डालने के कारण अब कपड़े की गांठे धीरे-धीरे धधक रही हैं, जिससे मेगा हाइवे पर गुजरने वाले वाहनों को धुंए से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हाइवे की परिधि में होने के कारण हर समय दूसरे वाहनों का हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है।

छह दिन बीतने के बावजूद नहीं हटाया

गौरतलब है कि मेगा हाइवे पर ट्रक में आग लगने के 6 दिन बीतने के बावजूद जिम्मेदार रिडकोर मेगा हाइवे की परिधि में पटरी पर जल रहा कपड़ा अब तक नहीं हटाया गया है, जिससे हाइवे से गुजरने वाले वाहनों को धीरे धीरे जल रहे कपड़े के धुएं से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोग घटनास्थल पर रुक कर जाम लगा देते हैं, जिससे अन्य वाहनों से हादसा होने का अंदेशा है।

Published on: