बाड़मेर

यहां हुआ हादसा, दो जने जिंदा जल गए

- टैंकर-ट्रेलर में नगर गांव में पास टक्कर
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 11:10 AM IST
यहां हुआ हादसा, दो जने जिंदा जल गए
यहां हुआ हादसा, दो जने जिंदा जल गए

सिणधरी/ गुड़ामालानी/बाड़मेर. बाड़मेर जिले के नगर गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रेलर-टैंकर में भिंड़त के बाद टैंकर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से टैंकर चालक व खलासी जिंदा जल गए। हादस के बाद मेगा हाइवे पर जाम लग गया जिसको पुलिस ने खुलवाया।

टैंकर- टेलर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। वाहनों में आग से टैंकर चालक सहित दो जने जिंदा जले। रागेश्वरी थाना क्षेत्र के नगर सरहद मेगा हाइवे पर देर शुक्रवार रात हुआ हादसा । हादसे के बाद भीषण आग से टैंकर में चालक व खलासी फंस गए।

इसके चलते वे जिंदा जल गए। बालोतरा से पहुंची दमकल ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बुरी तरह से जले शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद रात्रि से मेगा हाईवे परया घंटों तक हुआ तायात जाम हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा यातायात सुचारू करवाया। रागेश्वरी थानाधिकारी चनणाराम ने बताया कि दोनों मृतक बाड़मेर जिले के है परिजन पहुंचने पर उनकी पहचान हो पाएगी।

Published on: