बाड़मेर

राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: कार के उड़े परखच्चे, जैसलमेर से घूमकर वापस आ रहे 3 दोस्तों की मौत

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सड़क हादसे तें तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2023, 1:41 PM IST
Rajasthan Road Accident
बाड़मेर. हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक सड़क हादसे तें तीन दोस्तों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार धोरीमन्ना पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रहे नेशनल हाइवे पर धोरीमन्ना टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीन को मृतक घोषित कर दिया। एक की गंभीर स्थिति होने के चलते गुजरात रेफर किया गया है।

जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे
पुलिस की जानकारी के अनुसार कार को टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से वाहन भगाकर ले गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से सीसीटीवी के माध्यम से जांच पड़ताल शुरू की है। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस की जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह करीब 7.30 बजे कार में चार लोग जैसलमेर से घूमकर गुजरात की तरफ जा रहे थे । इस दौरान टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले सामने से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार चार लोग बुरी तरह से अंदर की तरफ फंस गए।

बड़ी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला
आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर कार से घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया। बड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर व आगे की तरफ बैठे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने चार घायलों को धोरीमन्ना उप जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की जानकारी के मुताबिक हादसे में कार सवार विष्णुभाई पुत्र रमण भाई उम्र 49 वर्ष निवासी गांधी नगर अहमदाबाद को गंभीर अवस्था में रेफर किया गया। वहीं हादसे में जितेन भाई पुत्र गिरधर भाई पटेल, विष्णु भाई पुत्र प्रहलाद भाई उम्र 50 वर्ष गांधीनगर अहमदाबाद वहीं जिगनेश कुमार पुत्र चन्दु भाई पटेल मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मृतको के शव मोर्चरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दी।

Updated on:
25 Dec 2023, 1:41 PM IST
Published on: