बाड़मेर

थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मारकर भागा कार चालक, दो मासूम बच्चियों सहित तीन महिलाएं घायल

दुर्घटना में पांच घायल, बालोतरा रैफरपीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Aug 2023, 10:37 PM IST
थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मारकर भागा कार चालक, दो मासूम बच्चियों सहित तीन महिलाएं घायल
थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मारकर भागा कार चालक, दो मासूम बच्चियों सहित तीन महिलाएं घायल

नेशनल हाइवे 325 पर मोकलसर और रमणिया के बीच पेट्रोल पंप के पास एक थ्री व्हीलर और कार की टक्कर में पांच जने घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार जालौर के बिशनगढ़ से बालोतरा की तरफ से जा रही एक थ्री व्हीलर को पीछे से आ रही एक क्रेटा गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे टैक्सी सड़क से नीचे खाई में गिर गई और कार चालक तेज गति से वाहन भगा कर सिवाना की तरफ ले गया। टैक्सी में सवार बालोतरा निवासी संगीता पत्नी करण भारती गोस्वामी (18), मधु (18) पत्नी बुद्ध भारती गोस्वामी ,उषा (25) पत्नी खानपुरी गोस्वामी ,डिंपल (12) पुत्री सगन भारती और ललित (3) पुत्र बुद्ध भारती गोस्वामी घायल हो गए।
दर्शन कर अपने गांव बालोतरा लौट रहे थे
पुलिस के मुताबिक बालोतरा निवासी गोस्वामी परिवार सावन के सोमवार के कारण बिशनगढ़ से दर्शन कर अपने गांव बालोतरा लौट रहे थे कि तभी पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी । आसपास के ग्रामीण और वाहन चालकों ने सभी घायलो को 108 एंबुलेंस की सहायता से मोकलसर प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सा प्रभारी डॉ आकाश बोड़ा व कानसिंह सिसोदिया ने प्राथमिक उपचार कर घायलों को बालोतरा रैफर किया। मोकलसर पुलिस चौकी से रेवतसिंह मय जाब्ता ने नाकाबंदी कर कार व कार चालक को पकड़ लिया।

Updated on:
7 Aug 2023, 10:37 PM IST
Published on: