बाड़मेर

बाड़मेर में मेगा हाइवे पर हादसा, टैंकर चालक-खलासी जिंदा जले

- टैंकर-ट्रेलर में नगर गांव में पास टक्कर
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2021, 11:01 AM IST
बाड़मेर में मेग हाइवे पर हादसा, टैंकर चालक-खलासी जिंदा जले
बाड़मेर में मेग हाइवे पर हादसा, टैंकर चालक-खलासी जिंदा जले

सिणधरी/ गुड़ामालानी/बाड़मेर. बाड़मेर जिले के नगर गांव के पास शुक्रवार देर रात ट्रेलर-टैंकर में भिंड़त के बाद टैंकर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से टैंकर चालक व खलासी जिंदा जल गए। हादसे के बाद मेगा हाइवे पर जाम लग गया जिसको पुलिस ने खुलवाया।

टैंकर- टेलर की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। वाहनों में आग से टैंकर चालक सहित दो जने जिंदा जले। रागेश्वरी थाना क्षेत्र के नगर सरहद मेगा हाइवे पर देर शुक्रवार रात हुआ हादसा । हादसे के बाद भीषण आग से टैंकर में चालक व खलासी फंस गए।

इसके चलते वे जिंदा जल गए। बालोतरा से पहुंची दमकल ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में बुरी तरह से जले शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे के बाद रात्रि से मेगा हाइवे पर घंटों तक हुआ तायात जाम हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शनिवार सुबह क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटा यातायात सुचारू करवाया। रागेश्वरी थानाधिकारी चनणाराम ने बताया कि दोनों मृतक बाड़मेर जिले के है परिजन पहुंचने पर उनकी पहचान हो पाएगी।

Updated on:
24 Apr 2021, 11:01 AM IST
Published on: