बाड़मेर

अवैध मादक पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार

शिव. पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल पर परिवहन करते अभियुक्त नरपतलाल के कब्जा से 5.180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद करने में सफलता हासिल की।

less than 1 minute read
Nov 02, 2022
शिव. पुलिस टीम के साथ आरोपी।

अवैध मादक पदार्थ सहित आरोपी गिरफ्तार
परिवहन के दौरान प्रयुक्त बाइक जब्त, थाना क्षेत्र में एमडी बरामद की पहली कार्रवाई
शिव. पुलिस टीम के साथ आरोपी।
शिव. पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है । पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल पर परिवहन करते अभियुक्त नरपतलाल के कब्जा से 5.180 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद करने में सफलता हासिल की। थानाधिकारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कस्बा भिंयाड़ में अभियुक्त नरपतलाल उर्फ नरेश पुत्र दमाराम निवासी रातडी एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल पर परिवहन करते हुए 5.180 ग्राम मिफी ड्रोन पदार्थ (एमडी) बरामद कर अभियुक्त नरपतलाल को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर स्थानीय थाने लाया। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार
शिव . पुलिस ने वाहन चोरी का आरोपी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि 20जुलाई 2022 को निंबासर निवासी सलीम ख़ान ने वाहन चोरी का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर अनुसंधान अधिकारी यूसुफ खां ने वाहन को सड़क किनारे लावारिस हालत से बरामद किया था। इसके बाद अनुसंधान के दौरान आरोपी पर संदेह हुआ । जुलाई में कस्बे के मुख्य बाजार से वाहन चुराने के आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय थाने लाया गया। आरोपी लीकड़ी निवासी जयसिंह उर्फ जसराज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Published on:
02 Nov 2022 04:35 pm
Also Read
View All
Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rajasthan News: सरकार की बड़ी लापरवाही? बिना पोस्टिंग 200 तहसीलदार 5 महीने से बिना काम ले रहे सैलरी

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

Barmer News : दिन में धरने से लेकर रात्रि विश्राम तक, आखिर क्यों ‘सुख-सुविधाएं’ छोड़ सड़क पर हैं MLA रविंद्र सिंह भाटी?