बाड़मेर

टोल नहीं देने की बात को लेकर हुआ था विवाद, युवक ने की थी फायरिंग, पकड़ा गया एक आरोपी

टोल प्लाजा पर दो दिन पूर्व टोल राशि नहीं देने की बात को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Sep 2024, 9:04 PM IST
Feature image

बालोतरा के सिणधरी के सरनू टोल प्लाजा पर दो दिन पूर्व टोल राशि नहीं देने की बात को लेकर हुए विवाद में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिणधरी, बायतु, डीएसटी व साइबर सैल की विशेष पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास से फरार आरोपी भोमाराम को गिरफ्तार किया गया।

मारपीट व पिस्टल से फायरिंग कर फरार

पुलिस के अनुसार गत 16 सितम्बर को भोमाराम पुत्र अमराराम निवासी आदर्श चवा पुलिस थाना सदर बाड़मेर अपनी पिकअप गाड़ी लेकर सिणधरी से आदर्श चवा की तरफ जा रहा था। सरनू टोल पर टोलकर्मियों द्वारा टोल मांगने पर भोमाराम ने लोकल होने का कहकर टोल नहीं दिया। इस बात को लेकर टोलकर्मियों व भोमाराम के आपस में बोलचाल हो गई, तब भोमाराम ने टोलकर्मियों द्वारा झगडा करने की बात अपने भाई मानाराम को बताई। इसके बाद मानाराम अपने गांव से पिस्टल लेकर सरनू टोल पर आया तथा भोमाराम व मानाराम ने मिलकर टोलकर्मियों के साथ मारपीट की व पिस्टल से फायरिंग कर फरार हो गए।

2 कारतूस व 1 खाली कारतूस मौके से बरामद

उक्त सूचना पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो 2 कारतूस व 1 खाली कारतूस मौके पर मिले जो बरामद किए गए। टोल प्लाजा मैनेजर अनिल कुमार शुक्ला ने रिपोर्ट पेश करने पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। थाना सिणधरी, बायतु, डीएसटी व साइबर सैल की विशेष पुलिस टीमों के संयुक्त प्रयास से फरार आरोपी भोमाराम को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में कबूल की वारदात

पुलिस टीम द्वारा वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों भोमाराम व मानाराम की तलाशी शुरू की गई। आरोपियों के सम्भावित ठिकानों पर दबिशें देकर घटना में शामिल एक आरोपी भोमाराम को दस्तयाब कर पूछताछ व अनुसंधान में जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

Updated on:
19 Sep 2024, 9:04 PM IST
Published on: