बाड़मेर

हरियाणा से सात सौ किमी दूर आते बाड़मेर, गहने चुरा हो जाते फरार

कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2023, 11:34 PM IST
br2802c17.jpg

बाड़मेर पत्रिका.कोतवाली पुलिस ने गहने चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल गंगाराम खावा ने बताया कि 23 फरवरी को अंबेडकर सर्किल से रतरेड़ी जाने के लिए मनोहर सिंह पुत्र बाबू सिंह निवासी कोलू ने अपनी अटैची निजी बस में रखी। वह अटैची रखकर बस से बाहर गया। पीछे किसी अज्ञात व्यक्ति ने अटैची खोल कर सोने चांदी के गहने चुरा लिए और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों के सहारे बीता पुत्र करतार निवासी हांसी जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से 5 दिन का पुलिस रिमांड सौंपा गया। कोतवाल ने बताया कि हरियाणा के कुछ गिरोह के सदस्य 700 किलोमीटर दूर बाड़मेर आकर इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं और वापस हरियाणा पहुंच जाते हैं।

गौरतलब है कि जिले में बसों से गहने चुराने की घटनाएं पिछले कुछ माह से हो रही है। ऐसे में आरोपी की गिरफ्तारी से और राज खुलने की संभावना है।

Published on: