बाड़मेर

अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई

- एक जेसीबी, एक डंपर व पांच ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त
less than 1 minute read
Dec 29, 2018
Action against illegal gravel mining
Action against illegal gravel mining

बालोतरा. लूणी नदी में बजरी के अवैध खनन का कारोबार बदस्तूर जारी है। खनन की रोकथाम को लेकर पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रहा है, बावजूद इसके अवैध खनन के कारोबार से जुड़े लोग बाज नहीं आ रहे है। पचपदरा व बालोतरा पुलिस ने शुक्रवार को अवैध खनन की रोकथाम को लेकर कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी, एक बजरी से भरा डंपर व पांच ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त की।

पुलिस उपाधीक्षक विक्रमसिंह भाटी के नेतृत्व में पचपदरा थानाधिकारी नेमाराम चौधरी ने गुरुवार देर रात जानियाना गांव के पास बजरी के अवैध खनन की शिकायत पर दबिश दी। वहां पर ओरण जमीन में स्टॉक बजरी से डंपर भरा जा रहा था। इस पर जेसीबी मशीन व डंपर जब्त कर पचपदरा थाने लाया गया। शुक्रवार को दिन में बागुंडी व तिलवाड़ा गांव में गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरे दो ट्रेक्टर मय ट्रॉली जब्त किए। बालोतरा थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा ने जसोल के पास लूणी नदी में अवैध खनन करते तीन ट्रेक्टर-ट्रॉली जब्त किए।

ये भी पढ़े...

प्रतिभा सम्मान समारोह 13 को

बालोतरा. नगर के गांधीपुरा माली समाज भवन में 13 जनवरी को माली सैनी समाज 8 4 खेड़ा के छात्रछात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। सचिव केसाराम गहलोत ने बताया कि इसमें समाज के मेघावी छात्र छात्राओं, चयनित व सेवानिवृत्त अधिकारियों, कार्मिकों का बहुमान किया जाएगा। मेघावी छात्र आवेदन पत्र मय अंकतालिका जाति प्रमाण पत्र 30 दिसंबर रविवार तक निर्धारित स्थान पर जमा करवाएं। इसके बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Published on:
29 Dec 2018 08:17 pm