बाड़मेर

शिकायत के बाद फिर नलों में आया दूषित पानी

-सात दिन पहले गंदा पानी आने पर उपभोक्ताओं ने की थी शिकायत -शहर के रीको औद्योगिक व आवासीय क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान
less than 1 minute read
After complaint, then contaminated water came in tubes
After complaint, then contaminated water came in tubes

बाड़मेर. शहर के रीको औद्योगिक व आवासीय क्षेत्र में गुरुवार को हुई जलापूर्ति के दौरान नलों में गंदा पानी आया। ऐसे में अधिकांश लोगों के टांकों में गंदा पानी चला गया। मोहल्लेवासियों ने जलदाय विभाग को अवगत करवाया तो जलापूर्ति बंद की गई।

क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व भी सप्लाई के दौरान गंदा पानी आने पर लोगों को टांके खाली करवाने पड़े। इसके बाद टैंकर मंगवा कर काम चलाना पड़ा। अब 7 दिन बाद फिर से आपूर्ति हुई तो गंदा पानी आने से लोग परेशान हैं।

शिकायत के बाद नहीं समाधान

पूर्व में दूषित पानी की सप्लाई के बाद उपभोक्ताओं ने जलदाय विभाग को शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में फिर से गंदा पानी आने पर लोगों ने रोष जताया।

गंदा पानी आया है

पिछली जलापूर्ति के दौरान भी गंदा पानी आया। इस बार फिर से गंदा पानी आने से परेशान हैं। लोगों को टांके खाली करने पड़े। टैंकर मंगवाकर काम चलाना पड़ा।

चैनाराम

जांच करवाएंगे

सिणधरी रोड पर निर्माण कार्य के दौरान लाइन लीकेज हुई होगी। इसे दुरुस्त करवाया जाएगा। गंदे पानी की शिकायत आने पर तुरंत जलापूर्ति बंद करवा दी गई। पूर्व में लीकेज को दुरुस्त करवाया गया था।
महेशकुमार शर्मा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, बाड़मेर

Published on:
25 Jan 2019 01:13 pm