बाड़मेर

दुष्कर्म के बाद विवाहिता पर तेजाब छिड़क कर जलाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दुष्कर्म औैर तेजाब डालकर जलाने का मामला गुरुवार का है। महिला को राजकीय नाहटा अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। यहां से गुरुवार को ही उसे निजी अस्पताल ले जाया गया औैर शुक्रवार दोपहर बाद जब एससी-एसटी संगठन से जुड़े पदाधिकारी और भाजपाई पहुंचे तो पुुलिस का लवाजमा यहां आया।

2 min read
Apr 08, 2023

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/बालोतरा. दुष्कर्म औैर तेजाब डालकर जलाने का मामला गुरुवार का है। महिला को राजकीय नाहटा अस्पताल लेकर परिजन पहुंचे। यहां से गुरुवार को ही उसे निजी अस्पताल ले जाया गया औैर शुक्रवार दोपहर बाद जब एससी-एसटी संगठन से जुड़े पदाधिकारी और भाजपाई पहुंचे तो पुुलिस का लवाजमा यहां आया। देरी और लेटलतीफी को लेकर भाजपाई और पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब महिला को जोधपुर रेफर करवाया।

पहले पहुंचे एससी-एसटी संगठन के पदाधिकारी
घटने के दूसरे दिन मामले की जानकारी पर दोपहर दो बजे भीम आर्मी जिलाध्यक्ष हुकमाराम राठौड़, श्याम डांगी, गजेन्द्र जोगसन, गोविंद मेघवाल सहित कई लोग निजी चिकित्सालय पहुंचे। घटना की जानकारी ली और यहां लोग एकत्रित होने लगे। चिकित्सालय प्रशासन ने भीड़ एकत्रित होने पर करीब चार बजे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उप अधीक्षक बालोतरा नीरज शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक पचपदरा मदनलाल, बालोतरा थानाधिकारी उगमराज सोनी, पचपदरा थानाधिकारी राजेन्द्र चारण व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों के चिकित्सालय नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी जताते हुए करीब 24 घंटे तक महिला की सार संभाल नहीं लेने पर ऐतराज जताया। पुलिस के उचित कार्यवाही करने के आश्वासन पर शांत हुए।

भाजपा पदाधिकारी और पुुलिस अधिकारी आमने-सामने
इस बीच भाजपा उपाध्यक्ष अरूण चौधरी, हितेश पटेल ,भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपालसिंह करणोत , कृष्ण बोराणा सहित कई कार्यकर्ता चिकित्सालय पहुंचे। महिला के मामले को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के बीच बहस हुई। भाजपा पदाधिकारियों ने मथुरादास माथुर चिकित्सालय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर पीड़िता का बेहतर उपचार व्यवस्था करवाने की मांग की। इस पर पुलिस अधिकारी नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की, जबकि वे मदद के लिए पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणपत बांठिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश चौहान आदि मौजूद थेे। पुलिस अधिकारियों ने शांत करने के लिए सभी से समझाइश की। विधायक मदन प्रजापत भी पहुंचे और उन्होंने पीड़िता के परिजनों को मदद का भरोसा दिलाया।

सीआइ उगमराज और कार्यकर्ताओं में तूं-तड़ाक
अस्पताल में भीड़ एकत्रित होने लगी तो थानाधिकारी उगमराज भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तूूं तड़ाक शुरू हो गई। थानाधिकारी ने भीड़ आने पर ऐतराज किया और तेश में आकर भाजपा कार्यकर्ता को धक्का मारते दिखे। इस पर बीच बचाव हुआ। डिप्टी नीरज शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से समझाइश की। इधर, भाजपा नेताओं ने पुलिस पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाते हुए निंदा की है और सीआई को निलंबित करने की मांग की है।

सांसद ने कार्रवाई के दिए निर्देश
केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद कैलाश चौधरी ने अनुसूचित जाति की महिला के साथ दुष्कर्म का तेजाब से जलाने की घटना को संपूर्ण राजस्थान की कानून व्यवस्था पर धब्बा व लचर कानून व्यवस्था का प्रमाण बताया है। उन्होंने पुुलिस-प्रशासन को दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

शुक्रवार को दी रिपोर्ट, आरोपी दस्तयाब
पीड़िता के पति के शुक्रवार को रिपोर्ट देने पर एससीएटी एक्ट, धारा 376 में मामला दर्ज किया। एक आरोपी को दस्तयाब किया, अनुसंधान जारी है।

राजेन्द्रसिंह चारण थानाधिकारी पचपदरा

Published on:
08 Apr 2023 09:46 am
Also Read
View All