बाड़मेर

बारिश के छींटे पड़ते ही खुल जाती है डिस्कॉम के रखरखाव की पोल

-एक फ्यूज को जोडऩे में लग जाते हैं तीन घंटे- बेसिक फोन रहता है एंगेज
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 11:42 AM IST
After three hours the electricity returned
After three hours the electricity returned

बाड़मेर. विद्युत लाइनों के रख-रखाव को लेकर प्रतिदिन शहर के किसी न किसी मोहल्ले की बिजली दो से तीन घंटे बंद रहती है। ऐसे में सैकड़ोंं लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैै। जबकि बारिश की चार बूंदे गिरते ही शहर के अधिकांश मोहल्लों की बिजली गुल हो जाती है।

कहीं करंट की समस्या तो कहीं पर फ्यूज उड़ जाता है। बिजली पुन: सुचारू करने में कई घंटों लग जाते हैं। शिकायत के लिए डिस्कॉम से सम्पर्क करना चाहे तो बेसिक फोन आसानी से लगता नहीं। अधिकारियों से बात करें तो कहते है कि रात में रजिस्टर लेकर साथ नहीं घूमते। अब ऐसी स्थिति में उपभोक्ता इंतजार के अलावा कुछ नहीं कर सकता है।

फ्यूज जोडऩे में लग गए तीन घंटे

रविवार शाम को शहर में हल्की बरसात से महाबार फीडर के मेघवालों का वास, मेघवाल खागली, आचार्यों का वास, जैन मोहल्ला, ढाणी बाजार, प्रतापजी की प्रोल, हमीरपुरा सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई।

थोड़ी देर चली बारिश के बंद होने पर लगभग 10 बजे कई क्षेत्रों बिजली आ गई। लेकिन आधे मोहल्लों में फ्यूज उडऩे के कारण बिजली नहीं लौटी। ऐसे में 200-250 परिवारों के लोग परेशान रहे। मोहल्ले वासियों ने डिस्कॉम से सम्पर्क करने की कोशिश की। लेकिन बेसिक नंबर पर सम्पर्क किया तो व्यस्त आ रहा था।
जिम्मेदारों का ऐसा जवाब

एक उपभोक्ता ने बताया कि एक घंटे बाद भी सम्पर्क नहीं होने पर कनिष्ठ अभियंता राणमल खत्री को समस्या बताई तो उन्होंने बेसिक नंबर व एक अन्य फोन नंबर दिए।

जो सम्पर्क करने पर भी नहीं लगे। इसके बाद जब कनिष्ठ अभियंता को फिर से फोन लगाया तो वे झल्ला गए और कहा कि रात में बिजली जाती है तो मैं रजिस्टर साथ लेकर नहीं घूमता। फोन नहीं लगता तो मैं क्या करूं। आपको जो नबंर दिए हंै उनसे बात करो। इसके बाद फोन काट दिया गया।


आखिर तीन घंटे बाद लौटी बिजली

बारिश के दौरान बिजली गुल होने के बाद मोहल्लेवासी बार-बार जोधपुर डिस्कॉम व स्थानीय बेसिक नम्बर पर सम्पर्क करते रहे। लेकिन कहीं भी फोन नहीं लगा। देर रात करीब 12.30 बजे एफआरटी टीम आई और प्यूज जोड़ा गया। शहर के बीच मामूली फ्यूज को जोडऩे मेंं टीम ने 3 घंटे लगा दिए।

Published on: