बाड़मेर

जरूरी है अब हवाईसेवा, हर वर्ग को चाहिए सहूलियत

तेल-गैस और खनिज से जुड़े लोगों के लिए तो यह सेवाएं काफी महत्वपूर्ण
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2023, 1:31 PM IST
जरूरी है अब हवाईसेवा, हर वर्ग को चाहिए सहूलियत
जरूरी है अब हवाईसेवा, हर वर्ग को चाहिए सहूलियत

.बाड़मेर से हवाईसेवा प्रारंभ होनी जरूरी है। हर वर्ग का जुड़ाव इसको लेकर है। व्यापारी, अधिकारी, सैनिक, राजनेता ही नहीं लंबी दूरी वाले शहरों में कामकाज करने वाले लोग भी चाहते है कि हवाईसेवा प्रारंभ हों तो समय की बचत होगी।

हवाईसेवा बाड़मेर में प्रारंभ होनी चाहिए। इसके लिए कंपनी की ओर से जो मांग रखी गई थी उसमें सहमति प्रदान की गई थी। तेल-गैस और खनिज से जुड़े लोगों के लिए तो यह सेवाएं काफी महत्वपूर्ण रहेगी।

- अयोध्याप्रसाद गौड़

बाड़मेर बॉर्डर के इलाके में है। यहां से वायुसेना, थलसेना और बीएसएफ के अधिकारी और जवान पूरे देशभर से है। यहां हवाईसेवा प्रारंभ होती है तो सेना से जुड़े लोगों को लंबी दूरी की यात्रा जल्दी तय करने में सहूलियत होगी। हवाई कनेक्टीविटी आजकल बहुत जरूरी है।- रघुवीरसिंहह तामलोरव्यापारी वर्ग अब दिल्ली, जयपुर, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। इसके लिए हवाईसेवा बाड़मेर से शुुरू हों तो इस वर्ग के लोगों के लिए यात्रा को लेकर खर्च होने वाला समय कम होगा। यह सहूलियत बहुत जरूरी है।

- जोगेन्द्रसिंह चौहान, उद्यमी

हवाईसेवा से बाड़मेर का जुड़ाव होना चाहिए। अब लोग समय की कीमत समझते है। वे लंबी दूरी की यात्रा के लिए कम समय खर्च हों इसके लिए तैयार है। बाड़मेर से अहमदाबाद-जयपुर निजी वाहन से यात्रा करते हैैं। हवाईसेवा हुुई तो ये लोग निजी वाहन की बजाय हवाईसेवा से पहुंचेंगे।

- रविन्द्र चारण

सेवारत व सेवानिवृत्त अधिकारी जिले में बहुत है। इन लोगों का जुड़ाव बड़े शहरों से है। इनको भी आना-जाना होता है। हवाईसेवा के लिए जोधपुर, जयपुर, अहमदाबाद जाना पड़ता है। बाड़मेर से लिंक सेवा होगी तो तुरंत ही इसको तरजीह देंगे।

- चंद्रप्रकाश सोनी

Published on: