बाड़मेर

RAJASTHAN ELECTION 2018 अमराराम सवा करोड़ के मालिक, देनदारी साढ़े सात लाख रुपए

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Amara Ram owner of 1.25 crore, Liabilities 7.5 lakh
Amara Ram owner of 1.25 crore, Liabilities 7.5 lakh

पचपदरा से भाजपा प्रत्याशी
अमराराम सवा करोड़ के मालिक, देनदारी साढ़े सात लाख रुपए
बाड़मेर . पचपदरा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर अमराराम चौधरी चुनाव मैदान में है। यहां नामांकन के साथ दाखिल शपथ पत्र के अनुसार अमराराम चौधरी के पास सोने-चांदी के जेवरात शून्य हैं। वहीं देनदारी 7.59 लाख रुपए है। पत्नी के पास 60.10 लाख रुपए नकद हैं।
अमराराम चौधरी, 75 साल
विधानसभा क्षेत्र : पचपदरा
शिक्षा : बीए, एलएल.बी
कुल संपत्ति : 1.26 करोड़
पत्नी की संपत्ति : 60.10 लाख रुपए
देनदारी : 7.59 लाख रुपए
ब्यौरा 2018 2013 2008
चल सम्पत्ति 48.02 लाख 26.26 13.39
अचल सम्पत्ति 77 लाख 66.50 22.50
आभूषण नहीं नहीं नहीं
पत्नी के आभूषण 5.90 3.02 1.65
वाहन 1 1 नहीं
आपराधिक केस नहीं नहीं नहीं
ये भी पढ़े...
कमी के कारण नामांकन खारिज होने का अंदेशा
कहीं कमी तो नहीं रह गई, फिर भर देते हैं नामांकन
पहली बार चुनाव मैदान में उतरने वाले ज्यादा चिंतित, दिग्गज भी नहीं पीछे, दो-तीन बार भर रहे नामांकन
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
बाड़मेर . विधानसभा चुनाव के नामांकन में कहीं किसी तरह की कमी नहीं हो, जिसके चलते नामांकन पत्र खारिज हो जाए, इसे लेकर प्रत्याशी विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। आशंका की स्थिति में दूसरी बार नामांकन करने भी पहुंच रहे हैं। इसमें नए प्रत्याशी तो हैं ही, कई दिग्गज भी आशंका के चलते दूसरी से तीसरी बार नामांकन प्रस्तुत कर रहे हैं।
नियमानुसार कोई भी प्रत्याशी अधिकतम चार सेट में नामांकन दाखिल कर सकता है। वहीं यह भी सुविधा है कि नामांकन समय के दौरान चार बार भी पर्चा दाखिल किया जा सकता है।
इसलिए सताती है चिंता
चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी अपना पर्चा किसी भी सूरत में खारिज होने से बचाने के लिए सभी जानकारियां भरते हैं। लेकिन कई बार आशंका रहती है कि यह पूर्ति छूट गई है। ऐसे में फिर से नामांकन करने पहुंच जाते हैं।
नए प्रत्याशी ज्यादा चिंतित
पहली बार चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी नामांकन को लेकर ज्यादा सावचेती बरतते हैं कि कहीं जांच के दौरान खारिज नहीं हो जाए। इसके चलते कई नए उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष फिर से आवेदन प्रस्तुत किया है। नए ही नहीं पुराने दिग्गज भी फिर से आवेदन करने पहुंचे हैं।

Published on:
19 Nov 2018 11:52 am