
बाड़मेर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के भाषण ने जयपुर गए बाड़मेर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के कान में फूंक मार दी है कि अब जीत से कम कुछ नहीं सोचे। प्रदेश में चुनावों में कमर कर लें। जनता के बीच जाएं और एक जाजम पर बैठकर बात करें। उन्होंने गुरुमंत्र देते हुए वरिष्ठ नेताओं को यही पाठ पढ़ाकर भेजा है। अमित शाह की सभा से लौटकर फील्ड में आए इन नेताओं का कहना है कि चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा जान फूंक गया हैै। आने वाले समय में वे उनके बताए निर्देशों के अ नुसार कार्य करते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार लाने के लिए जुट जाएंगे।
कार्यकर्ताओं को कहा तैयार हो जाए
कार्यकर्ताओं को कहा तैयार हो जाए। बूथ स्तर पर जाए। केन्द्र की योजना को आमजन तक पहुंचाएं। पार्टी को पूरा समय दें। युद्ध की तैयारी हो गई है बैण्ड बाजे के साथ नहीं भजन के साथ करेंगे।-भाजपा नेता दिलीप पालीवाल
-उनका व्यक्तित्व प्रभावित करता है और संगठन में कार्यकर्ता को तवज्जो देने के साथ जिम्मेदारीपूर्वक कहते हैै कि पार्टी के लिए कार्य करना जरूरी है। साथ ही जीत को लेकर एक रणनीतिकार का तजुर्बा भी दिखा। - कैलाश चौधरी, विधायक बायतु
नया जोश भरा है
कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है और उनको सभी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने की सीख दी है। हम इसको और तेज करेंगे और उनके निर्देश के अनुसार अब जनता के बीच जाएंगे।- हमीरसिंह भायल, विधायक सिवाना
विशेष चुनाव का मामला
विशेष चुनावों का मामला था। उनके भाषण में पसंद आई कि एक जाजम पर बैठकर सभी को सरकार के कार्य को आमजन तक ले जाएं। यह एकजुटता बूथ से उच्च स्तर तक होनी चाहिए।- तरूणराय कागा, विधायक चौहटन
संगठन मजबूत करो
संगठन मजबूत करो। जनता के बीच में जाओ। कांग्रेस के पास इतने साल राज होते हुए भी गरीबों की सुध नहीं ली। उज्जवला, भामाशाह, प्रधानमंत्री आवास की जानकारी लोगों तक पहुंचाओ। कार्यकर्ता जीत को सुनिश्चित करे।- रूपसिंह राठौड़, भाजपा नेता
- विशेष रूप से सीखा कि संगठन के अंदर जान फूंकी। लक्ष्य एक ही दिया कि जीत ही हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि लेकिन को सब हटा दूं। एेसा कोई कारण नहीं कि हम जीत नहीं सकते। यह बात बेहतर लगी और यह हमारे लिए गुरूमंत्र होगा। -जितेन्द्रसिंह सेतराऊ, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य