बाड़मेर

तीन घंटे चले अभियान के बाद बदल गई जसदेर तालाब की सूरत

बाड़मेर में अमृतं जलम् महाअभियान का आगाज
2 min read
May 13, 2018
Amritam Jalam campaign, debut in Barmer
Amritam Jalam campaign debut in Barmer

बाड़मेर. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् महाअभियान के तहत रविवार को बाड़मेर शहर सहित जिले के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमदान के कार्यकम हुए। बाड़मेर में जसदेर तालाब पर सुबह 7 बजे महा अभियान में सैकड़ों लोग एक साथ जुटे। करीब 3 घंटे चले अभियान में तालाब की सूरत ही बदल गई। सफाई के बाद तालाब चमक उठा। अभियान में सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्नोई सहित पुलिस, एनसीसी व विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान में सहयोग किया। कार्यक्रम के बाद सभी को अभियान के तहत तालाब व सरोवरों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

महिलाओं ने भी किया श्रमदान

अभियान में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी श्रमदान किया। महिलाओं ने सफाई कार्य में बढ चढकर हिस्सा लिया। इस तरह सभी के सामुहिक प्रयास से अभियान का आगाज सफल रहा। सफाई कार्य के बाद तालाब की तस्वीर ही बदल गई। बाड़मेर में जसदेर तालाब पर सुबह 7 बजे महा अभियान में सैकड़ों लोग एक साथ जुटे। करीब 3 घंटे चले अभियान में तालाब की सूरत ही बदल गई। सफाई के बाद तालाब चमक उठा। राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् महाअभियान के तहत रविवार को बाड़मेर शहर सहित जिले के कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमदान के कार्यकम हुए।

अभियान के तहत तालाब व सरोवरों के संरक्षण की शपथ दिलाई

कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी लोगों को तालाबाों और सरोवरों व अन्य जलाशयों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान श्रमदान करने आए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ,अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने राजस्थान पत्रिका के इस महाभियान की प्रशंसा की। अभियान में सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओपी विश्नोई सहित पुलिस, एनसीसी व विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने श्रमदान में सहयोग किया। कार्यक्रम के बाद सभी को अभियान के तहत तालाब व सरोवरों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Published on:
13 May 2018 11:16 am
Also Read
View All
Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में फिर लगी आग, फायर सिस्टम हुआ एक्टिव, पाइपलाइन में क्रैक से हुआ हादसा

Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे