बाड़मेर

दरवाजा तोड़ होटल संचालक से मारपीट

देर रात जबरन दरवाजा तोड़कर संचालक के साथ मारपीट का मामला
2 min read
Assaulted the hotel owner
Assaulted the hotel owner

बाड़मेर नेशनल हाईवे धोरीमन्ना रोड स्थित एक होटल पर शुक्रवार देर रात जबरन दरवाजा तोड़कर संचालक के साथ मारपीट का मामला सदर थाने में दर्ज हुआ। एएसआई हरीराम के अनुसार जवाहर चौक निवासी होटल संचालक मूलचंद पुत्र भागचंद ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि वह अपनी होटल में सो रहा था। देररात आरोपी श्रवणसिंह कोटड़ा, कमलसिंह, भोमसिंह, मेघसिंह निवासी कपूरड़ी व अन्य ने जबरन प्रवेश किया तथा मारपीट कर होटल में रखे 10 हजार रुपए लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


एकल महिला से मारपीट

बाड़मेर . जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के हीरा की ढाणी निवासी एक एकल महिला के साथ मारपीट का परिवाद पुलिस अधीक्षक को पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में महिला ने उल्लेख किया कि जेठ-जेठानी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। मामला दर्ज करवाने थाने पहुंची लेकिन दर्ज नहीं किया गया।

अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

बाड़मेर आबकारी विभाग ने शनिवार को लग-अलग स्थानों पर अवैध शराब बरामद कर मामले दर्ज किए। जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि मारूड़ी गांव में दबिश देकर सुमेरसिंह पुत्र जामतसिंह के कब्जे से 45 पव्वे देशी शराब बरामद की। इसी तरह जसाई गांव में तुलछाराम पुत्र लूणाराम के कब्जे में अवैध शराब बरामद कर मामला दर्ज किया।

मुकदमे वापस लिए जाएंगे

- 2 अपे्रल भारत बंद का मामला

बाड़मेर.भारत बंद 2 अप्रेल के दौरान अनुसूचित जाति जन जाति के लोगों पर दर्ज किए गए आपराधिक मुकदमे वापस लिए जाएंगे। भारत बंद कार्यक्रम बाड़मेर के संयोजक लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि भारत बंद के दौरान अनुसूचित जाति व जन जाति के कर्मचारियों व अधिकारियों को निलंबित किया था उन सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को बहाल करने के लिए राज्य सरकार ने कार्मिक विभाग को निर्देश दिए हैं।

पुलिस हिरासत में अमानवीय यातना देने के मामलों की जांच राज्य के सभी सम्भागीय आयुक्तों को दी जाएगी। दलित संगठनों की मांग पर मुकदमे वापस लेने के निर्णय का स्वागत किया है। साथ ही सरकार से मांग की है कि पुलिस यातनाओं के शिकार सभी लोगों को न्याय दिलाने के लिए उच्चस्तरीय जांच कराएं।

Published on:
15 Jul 2018 09:41 pm