बाड़मेर

अवैध बजरी परिवहन करते 13 ट्रक सहित 16 वाहन जब्त, लगाया जुर्माना

संयुक्त विशेष अभियान के दौरान विशेष जांच दलों (एसआईटी) के आकस्मिक चैंकिग के दौरान अवैध खनन, निर्गमन में लिप्त कुल 2 मशीनें, 1 कम्प्रेशर एवं 13 ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jan 2024, 9:20 PM IST
अवैध बजरी परिवहन करते 13 ट्रक सहित 16 वाहन जब्त
अवैध बजरी परिवहन करते 13 ट्रक सहित 16 वाहन जब्त

अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरुद्ध चलाए जा रहे संयुक्त विशेष अभियान के दौरान विशेष जांच दलों (एसआईटी) के आकस्मिक चैंकिग के दौरान अवैध खनन, निर्गमन में लिप्त कुल 2 मशीनें, 1 कम्प्रेशर एवं 13 ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।

खनि अभियंता भगवान सिंह भाटी ने बताया कि 16 जनवरी और 17 जनवरी को आकस्मिक चैंकिग अभियान के दौरान अवैध खनन, निर्गमन में लिप्त 1 जेसीबी मशीन, 1 कम्प्रेशर व 5 डम्पर मय खनिज मेसेनरी स्टोन को जब्त कर पुलिस थाना सिणधरी एवं 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय खनिज बजरी को जब्त कर पुलिस थाना सिवाणा एवं 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय खनिज मेसेनरी स्टोन व 1 डम्पर मय खनिज बजरी को जब्त कर पुलिस थाना सदर बाड़मेर एवं 1 डम्पर मय खनिज मेसेनरी स्टोन को जब्त कर पुलिस थाना चौहटन व 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली मय खनिज मेसेनरी स्टोन जब्त कर पुलिस थाना रामसर की सुपुर्दगी में दिया गया। साथ ही खनिज साधारण मिट्टी के अवैध खनन कर निर्गमन में लिप्त 1 एस्केवेटर मशीन व 1 डम्पर को जब्त नियमानुसार जूर्माना राशि वसूल की गई।

Published on: