बाड़मेर

सवालों के घेरे से बचने के लिए बनने लगी फिर चारदीवारी,रिफाइनरी को लेकर रस्म अदायगी

- रस्म अदायगी को फिर शुरू हुई रिफाइनरी की चारदीवारी - पूर्व मुख्यमंत्री सहित विधानसभा में उठने लगे सरकार के सामने सवाल

2 min read
Feb 08, 2018
avoid circle of questions started to become walled Formality refinery

बालोतरा.रिफाइनरी को लेकर प्रधानमंत्री की सभा के बाद बंद पड़ा काम बुधवार को फिर से शुरू करने की रस्म अदायगी शुरू हो गई है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से उठाए गए प्रश्न के बाद आनन-फानन में यह कार्य प्रारंभ कर चारदीवारी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के वादे के मुताबिक यहां पांच सौ करोड़ का काम 17 जनवरी से प्रारंभ होना था।

उल्लेखनीय है कि 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिफाइनरी का कार्यारंभ किया था। कार्यक्रम में पेट्रोलिमय मंत्री प्रधान ने कहा था कि 500 करोड़ के कार्य 17 जनवरी से ही प्रारंभ हो जाएंगे लेकिन एेसा नहीं हुआ। पत्रिका ने 1 फरवरी के अंक में जहां बटोरी थी तालियां वहां उड़ रही है आंधियां शीर्षक से प्रकाशित फोटो स्टोरी में जमीनी हकीकत को उजागर किया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस फोटो को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे।
शुरू की रस्म अदायगी- मामला गर्माते देख रिफाइनरी स्थल पर बुधवार से रस्म अदायगी शुरू की गई है। यहां पर पहुंचे कार्मिकों व अधिकारियेां ने यहां चारदीवारी निर्माण करने और अन्य कार्य प्रारंभ करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें

सरकार कह रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का करवाएं रजिस्ट्रेशन, विभाग ने लगा रखी है मनमर्जी से रोक? जानिए पूरी खबर

500 करोड़ के काम का इंतजार- पेट्रोलियम मंत्री ने पांच सौ करोड़ के ठोस काम का वादा किया था लेकिन अभी उसे लेकर हलचल नहीं है। एेसे में लोगों को रिफाइनरी को लेकर बड़े काम होने का इंतजार आज भी है।
गुजरात से आएगी बजरी- जानकारी अनुसार अब यहां बनने वाली चारदीवारी के लिए बजरी की समस्या आ रही है। काम शुरू करते ही यह बजरी गुजरात से लाने की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि बजरी के कारण ही चारदीवारी का कार्य अभी रोका हुआ था। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से उठाए गए प्रश्न के बाद आनन-फानन में यह कार्य प्रारंभ कर चारदीवारी निर्माण का कार्य किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

रोशनी से नाकोड़ा नहाया तीर्थ, आचार्यों का सामैया से स्वागत
Published on:
08 Feb 2018 09:09 am
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि