बाड़मेर

आमजन को किया जागरूक, बांटे पेम्पलेट

चिरंजीवी बीमा येाजना के बारे में जानकारी दी
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2021, 1:30 AM IST
आमजन को किया जागरूक, बांटे पेम्पलेट
आमजन को किया जागरूक, बांटे पेम्पलेट

बाड़मेर. स्थानीय वार्ड संख्या 09 में प्रशासन की ओर से गठित निगरानी समिति ने आमजन को कोविड महामारी से बचाव, टीकाकण एवं मास्क के प्रति सजग करते हुए घर पर ही रहने का संदेश दिया। चिरंजीवी बीमा येाजना के बारे में जानकारी दी ।

बूथ लेवल अधिकारी मुकेश बोहरा अमन, पार्षद दिनेश भंसाली ने आमजन से कोरोना गाइड लाइन की पालना करने की अपील की। निगरानी समिति प्रभारी कमल फुलवारिया, सदस्य आशा सहयोगिनी गायत्री, जमादार महेश कुमार, सफाई कर्मचारी सुमेरमल, उमराव, आशा, दिनेश आदि उपस्थित रहे । इस दौरान पेम्पलेट बांटे गए।

. हनुमान जयंती आज, नहीं निकलेगी शोभायात्रा

बाड़मेर. हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा २७ अप्रेल मंगलवार को मनाया जाएगा। कमल सिंहल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार शहर में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी से अनुरोध है कि अपने-अपने घर में हनुमान जयंती मनाएं।

हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ कर हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना करें। कोरोना महामारी से शीघ्र मुक्ति की प्रार्थना करें। उन्होंने मंगलवार शाम छह बजे हनुमान चालीसा का घरों में पाठ करने का आह्वान किया।

Published on: