बाड़मेर

ओवरटेक के प्रयास में तेज रफ्तार कारें टकराई, 7 घायल, 1 की मौत

भैरूपुरा सरहद हाइवे की घटना

less than 1 minute read
दो एसयूवी की भिड़ंत, सात घायल, एक ने तोड़ा दम

शिव क्षेत्र के भैरूपुरा सरहद में रविवार दोपहर को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर दो एसयूवी वाहनों की आपसी भिड़ंत से दोनों वाहनों में सवार आठ जने गंभीर घायल हो गए,एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना के दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए ,वहीं आसपास के गांव ढाणियों के साथ वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई।

पुलिस के अनुसार एक कार में जैसलमेर जिले के काढा निवासी दो भाई उम्मेदसिंह व गोपालसिंह जैसलमेर से बाड़मेर की ओर जा रहे थे। पिछे चल रही दुसरी कार में गुजरात राज्य की डीसा जिले के प्रवीण कुमार, वसीम, नेहा, रीतिका, देवसीश, जोसम सवार थे। ओवरटेक के दौरान दोनों वाहनों के मध्य जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के दौरान दोनों वाहन हाइवे किनारे बबू‌ल की झाड़ियों में पहुंच गए। अन्य वाहनों चालकों ने घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां गंभीर घायलों को बाड़मेर रेफर किया गया। जहां काढ़ा निवासी उम्मेदसिंह (45 वर्ष) पुत्र खीमसिह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शिव पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया कर, परिजनों को सुचना दी। मृतक के परिजनों ने सामने से आ रही कार चालक के खिलाफ कार को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया।

108 एंबुलेंस नहीं पहुंची-
ग्रामीण पदमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि दुर्घटना के दौरान 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया। जिसके उपलब्ध नहीं होने के कारण घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वही गंभीर घायलों को बाड़मेर भी परिजन अपने स्तर पर ले गए।

Published on:
30 Oct 2022 08:00 pm
Also Read
View All
Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Rajasthan News: सरकार की बड़ी लापरवाही? बिना पोस्टिंग 200 तहसीलदार 5 महीने से बिना काम ले रहे सैलरी

बाड़मेर में बॉर्डर पार कर भारत में घुस आया पाकिस्तानी, 8 KM अंदर पहुंचने के बाद पकड़ा गया

Barmer News : दिन में धरने से लेकर रात्रि विश्राम तक, आखिर क्यों ‘सुख-सुविधाएं’ छोड़ सड़क पर हैं MLA रविंद्र सिंह भाटी?