बाड़मेर

बाड़मेर में हादसा, तेज रफ्तार कार पलटने से तीन की मौत

-हादसे के चलते कार से बाहर गिरे युवक
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2023, 6:10 AM IST
बाड़मेर में हादसा, तेज रफ्तार कार पलटने से तीन की मौत
बाड़मेर में हादसा, तेज रफ्तार कार पलटने से तीन की मौत

बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के मीठड़ा-बाड़मेर मार्ग पर शहर से करीब 6 किमी दूरी पर तेज रफ्तार लग्जरी कार पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान दो लोगों का मौके पर ही दम टूट गया। जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई।

सदर थानाधिकारी किशन सिंह ने बताया कि मीठड़ा रोड पर मंगलवार रात लग्जरी कार पलट गई। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। हादसे में खंगारसिंह, श्यामसिंह व प्रेमसिंह निवासी मीठड़ा की मौत हो गई। घटना स्थल पर कार का व्हील क्षतिग्रस्त हालत में मिला।

हादसे के चलते कार से बाहर गिरे युवक

दुर्घटना के दौरान कार तेज रफ़्तार थी। चालक के नियंत्रण खोने से कार पलट गई। वहीं कार का व्हील भी टूटा हुआ मिला है। हादसे के बाद युवक कार से बाहर गिर गए। जिससे गंभीर चोटें आने से मृत्यु हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार में तीन जने ही सवार थे। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और शीशे टूट गए।

Published on: