बाड़मेर

बाड़मेर में 31 जगह वैक्सीनेशन, 62.5 फीसदी को लगे टीके

2977 में से 1856 ने करवाया वैक्सीनेशन-सबसे अधिक बालोतरा उपजिला अस्पताल में लगे टीके

less than 1 minute read
बाड़मेर में 31 जगह वैक्सीनेशन, 62.5 फीसदी को लगे टीके

बाड़मेर. कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रथम चरण में पहली बार बुधवार को जिले में 31 साइट पर टीकाकरण किया गया। जिले के अलग-अलग चिकित्सा संस्थानों में टीकाकरण के लिए कुल 1856 लाभार्थी पहुंचे। जबकि इसके लिए 2977 का टीकाकारण होना था।
जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए काफी कम संख्या में लाभार्थी पहुंचे रहे हैं। इसके चलते विभाग के टारगेट पूरे नहीं हो रहे हैं। हालांकि कुछ सेंटर्स पर बड़ी संख्या में लाभार्थी आ रहे हैं। इससे विभाग को कुछ राहत है।
लाइन जैसी स्थिति कहीं नहीं
टीकाकरण के लिए लाइन जैसी स्थिति कहीं नहीं रही। पूरे दिन सुबह 9 से लेकर 5 बजे तक एक भी ऐसी स्थिति नहंी बनी की लाभार्थी लाइन में लगे हो। बाड़मेर जिला अस्पताल की साइट पर अलग-अलग कक्ष में वैक्सीनेशन किया गया। लेकिन यहां पर दोपहर 3 बजे बाद तो इक्का-दुक्का लाभार्थी ही आते दिखे। इस बीच पीएमओ डॉ. बीएल मंसूरिया निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने कार्मिकों से वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी ली।
अभी तक नहीं कोई साइड इफेक्ट
बाड़मेर जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. महेंद्र चौधरी ने बताया कि टीकाकरण के बाद अभी तक किसी में भी कोई साइड इफेक्ट नहीं मिला है। वैक्सीन देने के बाद निगरानी में रखा जा रहा है। लाभार्थी को पूछा भी जा रहा है कि कोई तकलीफ तो नहीं है, फिर उसे रवाना किया जा रहा है।
1856 का टीकाकरण
वैक्सीनेशन के लिए हैल्थ वर्कर्स पहुंच रहे हैं। जिले में बुधवार को 31 स्थानों पर टीकाकरण किया गया। बालोतरा उपजिला अस्पताल में सबसे अधिक 100 टीके लगे। अलग-अलग स्थानों पर कुल 1856 का वैक्सीनेशन किया गया।
-डॉ. बीएल विश्नोई, सीएमएचओ बाड़मेर

Published on:
27 Jan 2021 09:09 pm
Also Read
View All