-साल 2021 में अब तक सबसे ज्यादा-रोज बढ़ते पॉजिटिव से एक्टिव केस हुए 97-पॉजिटिव को देखते बढ़ाई सैम्पलिंग
बाड़मेर. कोरोनावायरस संक्रमण फिर तेजी से बढ़ता जा रहा है। अप्रेल की शुरूआत से आ रहे केस अब उछाल आ रहा है। जिले में बुधवार को 21 नए केस मिले, जो इस साल अब तक के सबसे ज्यादा है। संक्रमण की रोकथाम को लेकर चिकित्सा विभाग ने सैम्पलिंग को बढ़ा दिया है।
सीएमएचओ डॉ. बीएल विश्नोई ने बताया कि जिले में बुधवार को 21 नए कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है। पिछले कई दिनों से पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिससे अब एक्टिव केस बढ़कर 97 हो चुके हैं। 5 संक्रमित मरीज जिला अस्पताल बाड़मेर में भर्ती है। नए मामलों के साथ ही जिले में अब तक 5687 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है। बुधवार को 1015 नमूनों की जांच हुई।
यहां मिले पॉजिटिव
बाड़मेर शहर के इंदिरा नगर में 2, लक्ष्मी नगर, कलिंगा होटल1-1, उप जिला चिकित्सालय बालोतरा 3, धोरीमन्ना 2 केस, बालोतरा वार्ड 6, पचपदरा रिफाइनरी, ग्राम माधासर, दानपुरा, चीबी, दुधु, रामपुरा, लोहारवा, आरजीटी धोरीमन्ना, समदड़ी, खडीन, बामणोर से 1-1 केस पॉजिटिव मिले है।
चिकित्सा विभाग ने बताया कि सैम्पलिंग बढ़ाई जा रही है। लेकिन आमजन को सावधानी बरती होगी। कोरोना की गाइडलाइन की अक्षरश: पालना जरूरी है, तभी कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है।
बचाव के लिए टीका लगवाएं
विश्नोई ने बताया कि कोरोना को हराने के लिए टीका लगाना जरूरी है। इसी सोच को लेकर जिले में लोग कोविड-19 रोधी टीका लगवा रहे हैं। जिले में अब तक 301868 लोगों ने टीके की प्रथम खुराक एवं 35021 लोगों ने टीके की दूसरी खुराक लगवाई है।