बाड़मेर

बाड़मेर में मिले 101 नए केस, 203 डिस्चार्ज

एक व्यक्ति की कोविड से मौतएक्टिव केस 1179 हो गए
less than 1 minute read
बाड़मेर में मिले 101 नए केस, 203 डिस्चार्ज
बाड़मेर में मिले 101 नए केस, 203 डिस्चार्ज

बाड़मेर. संक्रमितों का आंकड़ा लगातार जिले में घटता जा रहा है। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या जो एक महीने पहले तक आ रही थी, वहां तक पहुंच गई है। सोमवार को कुल 101 नए केस मिले हैं। वहीं 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 203 को डिस्चार्ज किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी एल बिश्नोई ने बताया कि सोमवार को एक्टिव केस 1179 हो गए। वहीं 203 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया।
कहां कितने मरीज भर्ती
जिले में 426 राजकीय अस्पताल बाड़मेर, 33 राजकीय अस्पताल बालोतरा, 16 निजी अस्पतालों में एवं 95 मरीज एमबीसी कॉलेज बाड़मेर, 40 बायतु, 11 सिवाना, 17 सिणधरी, 11 धोरीमन्ना, 7 गुड़ामालानी, 1 कवास, 10 गिड़ा, 4 चौहटन, 1 जसोल, 5 पाटौदी, 5 सेड़वा, 1 पचपदरा, 2 कल्याणपुर, 1 बिशाला, 1 रामसर, 2 समदड़ी, 4 गडरारोड़, 2 देताणी, 5 शिव, 6 भिंयाड़, 6 सांभरा के कोविड केयर सेंटर में भर्ती है। साथ ही एचआरसीटी जांच में स्कोर वाले 247 संदिग्ध कोविड मरीज राजकीय अस्पताल बाड़मेर एवं 20 बालोतरा में भर्ती है ।
अब तक कुल 15413 संक्रमित
नए मामलों के साथ ही जिले में अप्रेल 2020 से अब तक 15413 पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं 13738 लोग कुल में स्वस्थ हो चुके हैं।

Updated on:
24 May 2021 10:00 pm
Published on:
24 May 2021 10:00 pm