बाड़मेर

Barmer Crime: घर से निकले युवक – युवती, सरकारी स्कूल में जाकर दिया इस घटना को अंजाम

Barmer Crime:Barmer Crime:- बाड़मेर जिले के मांगता गांव की घटना
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jun 2023, 12:24 AM IST
br0906c45.jpg
Barmer Crime:


Barmer Crime: धोरीमन्ना @ पत्रिका. बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर स्थित मांगता गांव में गुरुवार अलसुबह एक युवक - युवती ने प्रेम - प्रसंग के चलते नीम के पेड़ से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार खुशी पुत्री नरेश कुमार (19) जाति भील व ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल (22) भील ने गुरुवार अलसुबह मांगता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित मर्ज पड़ी राप्रावि मांगता की चारदीवारी के अंदर नीम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम - प्रसंग चल रहा था और युवती की किसी अन्य से शादी की बात चल रही थी। गुरुवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी इस पर थानाधिकारी सुखराम विश्नोई व पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों की मौजूदगी में दोनों के शव नीचे उतार दिए।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दोनों का सेल्फी स्टेटस :
पुलिस ने बताया कि युवक की ढ़ाणी स्कूल के एकदम सामने आयी हुई है और युवती की ढ़ाणी घटना स्थल से करीब एक किमी दूर थी। वहां से युवती गुरुवार तड़के घर से निकल कर स्कूल में पहुंची। जहां दोनों ने साथ में सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टेटस लगाया। उसके बाद दोनों ने साथ में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर दी।

Published on: