बाड़मेर

BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी

सेड़वा. गंगासरा स्थित 11/33 केवीए जीएसएस पर विद्युत लोड अधिक होने से विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर किसानों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू किया जो दूसरे दिन जारी रहा। पूर्व सरपंच रमेश सिंह परमार के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जीएसएस पर ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से विद्युत आपूर्ति कम वोल्टेज की मिलने से मोटरें जल रही है जिससे हमें बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Oct 2022, 7:03 PM IST
BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी
BARMER#जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी

जीएसएस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर धरना जारी

सेड़वा. गंगासरा स्थित 11/33 केवीए जीएसएस पर विद्युत लोड अधिक होने से विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर किसानों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन शुरू किया जो दूसरे दिन जारी रहा। पूर्व सरपंच रमेश सिंह परमार के नेतृत्व में चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जीएसएस पर ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से विद्युत आपूर्ति कम वोल्टेज की मिलने से मोटरें जल रही है जिससे हमें बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसको लेकर हमने कई बार विद्युत विभाग के आला अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं होने पर परेशान होकर धरना प्रदर्शन शुरू किया। 2 दिन से कर रहे धरना प्रदर्शन के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचने पर किसानों ने रोष प्रकट किया। स्वरुप सिंह गंगासरा, कालुसिंह, रमेश सिंह, फगलुराम प्रजापत, नगाराम, महेंद्र खां, केसराराम, वीरसिंह, राणसिंह, जोगाराम मेघवाल, भगवान सिंह पूर्व सरपंच एवं गेनाराम प्रजापत मौजूद रहे।

Published on: