बाड़मेर

हादसों के बाद चेता डिस्कॉम, हाईरिस्क पाइंट किए जा रहे दुरुस्त

-10 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान-संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईरिस्क पाइंट पर फोकस-सड़कों पर बसों के ग्राउंड क्लीयरेंस के निर्धारित मापदंड करवा रहे पूरे
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2021, 6:18 PM IST
हादसों के बाद चेता डिस्कॉम, हाईरिस्क पाइंट किए जा रहे दुरुस्त
हादसों के बाद चेता डिस्कॉम, हाईरिस्क पाइंट किए जा रहे दुरुस्त

बाड़मेर. सड़कों पर झूलते तारों के कारण होने वाले हादसे के बाद चेता डिस्काम अब हाईरिस्क पाइंट को दुरुस्त करने में जुटा है। डिस्कॉम यह विशेष अभियान 10 फरवरी तक पूरे जिले में चलेगा।
अधीक्षण अभियंता बाड़मेर अजय माथुर ने बताया कि निगम आदेशानुसार जिले में हाई रिस्की पाइंट को चिन्हित करने के बाद दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया है। अभियान के तहत जिले उपखण्डों में जहां कहीं टेडे पोल हैं, उन्हे सीधा करने, ढ़ीले तारों को कसने एवं लाइन मरम्मत, लाइन पर आने वाले पेड़ो की कटाई एवं छंगाई व नीचे आ चुके तारों की ऊंचाई बढ़ाने आदि के कार्य किए जा रहे हैं।
साथ ही जर्जर विद्युत पोलों को बदलना, विद्युत लाइनों व ट्रांसफार्मर, वीसीबी आदि उपकरणों को उचित अर्थिंग करना, शहरी क्षेत्र में एलटी पैनल बॉक्स के नजदीक खुली वायरिंग को व्यवस्थति करने, बस स्टैण्ड व बस रूट से गुजर रही बिजली लाइनों के ग्राउण्ड क्लीरेंयस को निर्धारित मापदण्ड के अनुसार सही करना व स्थापित वीसीबी चालू स्थिति में रखने का कार्य होगा।

Published on: