बाड़मेर

तीन दिन से अंधरे में बॉर्डर, पहले फॉल्ट अब तार चोरी, ग्रामीणों ने दी ऐसी चेतावनी

देश के अंतिम सरहदी गांवों में 03 दिन सेे बिजली बंद है। 25 जनवरी की रात 12:10 बजे बिजली कट गई। इसका फॉल्ट मुश्किल से 27 जनवरी को तलाश तो उधर चोरों ने तार चोरी कर लिया। अब बिजली बहाली को लेकर ग्रामीणों को फिर से इंतजार करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2024, 1:58 PM IST
power_cut.jpg

देश के अंतिम सरहदी गांवों में 03 दिन सेे बिजली बंद है। 25 जनवरी की रात 12:10 बजे बिजली कट गई। इसका फॉल्ट मुश्किल से 27 जनवरी को तलाश तो उधर चोरों ने तार चोरी कर लिया। अब बिजली बहाली को लेकर ग्रामीणों को फिर से इंतजार करना पड़ रहा है। गिराब के जनप्रतिनिधि पूरसिंह राठौड़ ने बिजली बहाली नहीं होने पर डिस्कॉम के घेराव की चेतावनी जिला कलक्टर को दी है।

बाड़मेर के कृषि विज्ञान केंद्र दांता के पीछे 132 केवी की लाइन में बड़ा फॉल्ट आने से तीन दिन पहले बिजली बंद हो गई। । शुक्रवार रात को आपूर्ति नहीं की गई। शनिवार को फॉल्ट तो ठीक कर दिया गया, फिर पता चला कि बिजली बंद होने की भनक लगने पर चोरों ने बिजली लाइन की तार चोरी कर दी।

अल्टीमेटम दिया
गडरा रोड सहायक अभियंता कार्यालय क्षेत्र से जुड़े दर्जनों सिंचित बैल्ट के गांवों में रबी के सीजन में पिछले तीन दिन से बिजली नहीं दिए जाने पर पंचायत समिति सदस्य पूरसिंह राठौड़ ने शनिवार को जिला कलक्टर अरुण पुरोहित, डिस्कॉम के बाड़मेर चीफ इंजीनियर और डिस्कॉम जोधपुर के मुख्य प्रबंधक (एम डी) को समस्या से अवगत करवा कर जल्द समाधान की मांग की। उन्होंने रविवार दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होने पर डिस्कॉम कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।

Published on: