बाड़मेर

बाड़मेर लोकसभा सीट से भाजपा की जीत तय

-कैलाश चौधरी 294862 वोट से आगे-अब तक 13 लाख 38 हजार 744 वोटों की गिनती पूरी -कुल में 14 लाख 17 हजार 817 वोट पड़े थे -अब केवल 89 हजार 73 वोटों की गिनती शेष
less than 1 minute read
Barmer fixed BJP won the Lok Sabha seat
Barmer fixed BJP won the Lok Sabha seat

बाड़मेर. लोकसभा चुनाव की मतगणना में बाड़मेर से भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी की बढ़त अब तीन लाख के करीब पहुंच चुकी है। सुबह से बैलेट पेपर की गिनती के साथ बढ़त बनाकर चल रहे भाजपा के कैलाश चौधरी लगातार आगे चल रहे हैं।
भाजपा की बढ़त के साथ कार्यकर्ताओं का जोश अब सातवें आसमान पर है। जश्न मनाते कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर खुशी मनाते हुए मिठाइयां बांट रहे हैं। करीब 42 डिग्री से अधिक तापमान में भी कार्यकर्ताओं का जोश परवान पर है। उमस के बावजूद कार्यकर्ता जगह-जगह सड़कों पर जश्न मनाते हुए पटाखे फोड़ रहे हैं।

तय मानी जा रही जीत

बाड़मेर लोकसभा से भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। अब तक 13 लाख 38 हजार 744 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। जबकि कुल में 14 लाख 17 हजार 817 वोट पड़े थे। ऐेस में अब केवल 89 हजार 73 वोटों की गिनती शेष है। ऐसे में जीत तय मानी जा रही है। जीत तय मानी जा रही है।

Published on:
23 May 2019 03:23 pm