बाड़मेर

अस्पताल में ओपीडी सिंगल करने की तैयारी, वार्ड में चिकित्सकों की जरूरत ज्यादा

-कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या-वार्ड में राउंड द क्लॉक चिकित्सकों की जरूरत बढ़ी-सरकार ने ओपीडी सिंगल करने के किए आदेश-कोविड डेडिकेटेड वार्ड में चाहिए डॉक्टर

less than 1 minute read
अस्पताल में ओपीडी सिंगल करने की तैयारी, वार्ड में चिकित्सकों की जरूरत ज्यादा

बाड़मेर. कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते ओपीडी से ज्यादा वार्ड में चिकित्सकों की जरूरत बढ़ गई है। इसके चलते मरीजों को बेहतर चिकित्सा मिल सके और चिकित्सकों की कमी नहीं हो इसलिए जिला अस्पताल में ओपीडी सिंगल करने के आदेश हुए हैं। हालांकि बाड़मेर में अभी सिंगल ओपीडी नहीं की है गई है। लेकिन जरूरत होने पर पूरी तैयारी है।
अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के ही अस्पताल आ रहे हैं। इसलिए अन्य विभागों की ओपीडी खाली पड़ी रहती है। केवल जनरल मेडिसिन की ओपीडी में ही मरीजों की भीड़ नजर आती है।
कोविड डेडिकेटेड वार्ड में चाहिए चिकित्सक
जिला अस्पताल में बढ़ रहे कोविड डेडिकेटड वार्ड में मरीजों को चौबीस घंटे चिकित्सकों की जरूरत रहती है। वार्ड में अधिकांश मरीज ऑक्सीजन पर चल रहे हैं। इसलिए उनकी देखभाल के लिए चिकित्सक की आवश्यकता बढ़ती जा रही है।
निजी में भर्ती सरकारी अस्पताल के मरीज
जिला मुख्यालय पर निजी अस्पताल थार हॉस्पिटल के अधिग्रहण के बाद यहां पर जिला अस्पताल के मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। यहां पर ऐसे मरीज भर्ती है जो अन्य बीमारियों से पीडि़त है। गंभीर प्रकृति के मरीजों का यहां उपचार चल रहा है। यहां पर भी चिकित्सकों की अतिरिक्त जरूरत पड़ रही है। वहीं प्रसव के अलावा भी गंभीर बीमार महिला मरीजों के वर्तमान में महिला एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई में भर्ती किया जा रहा है। ऐसे में यहां पर भी चिकित्सकों की जरूरत हो गई है।
आदेश आ गए हैं, अभी सिंगल नहीं किया है
ओपीडी सिंगल करने के लिए आदेश आ चुके हैं। जरूरत होने पर जिला अस्पताल की ओपीडी को सिंगल किया जाएगा।
डॉ. आरके आसेरी, प्राचार्य एवं नियंत्रक मेडिकल कॉलेज बाड़मेर

Published on:
27 Apr 2021 09:12 pm
Also Read
View All