बाड़मेर

बाड़मेर जिला अस्पताल में अब होंगे 500 बेड, 200 की बढ़ोतरी

-राज्य सरकार ने दी मंजूरी-158 नए पदों का सृजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Aug 2020, 8:52 PM IST
बाड़मेर  जिला अस्पताल अस्पताल में अब होंगे 500 बेड, 200 की बढ़ोतरी
बाड़मेर जिला अस्पताल अस्पताल में अब होंगे 500 बेड, 200 की बढ़ोतरी

बाड़मेर. लंबे इंतजार के बाद आखिर बाड़मेर मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 500 बेड करने की स्वीकृति सरकार ने मंगलवार को जारी कर दी। मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद अस्पताल में बेड बढ़ाने की दरकार महसूस की जा रही थी।
बाड़मेर के जिला अस्पताल में बेड की कमी महसूस की जा रही थी। अब कोरोना के समय मिली स्वीकृति से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। पूर्व में अस्पताल में 300 बेड ही थे। जिससे कई बार कम भी पड़ जाते थे। अब बढ़ोतरी से राहत मिलेगी। बेड बढ़ाने के साथ सरकार ने 158 नए पदों का भी सृजन किया है। जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज के उदघाटन समारोह में मुख्यमंत्री से स्थानीय विधायक ने अस्पताल को 500 बेड का करने का आग्रह किया था। अब यह मांग पूरी हुई है। जिसका लोगों को फायदा मिलेगा। जिले में एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की मांग पर की क्रियान्वित में मेडिकल कॉलेज के पास 100 बीघा जमीन आवंटित हो गई है।

Updated on:
18 Aug 2020, 8:52 PM IST
Published on: