बाड़मेर

बाड़मेर में दिनभर उमस, शाम को बूंदाबांदी

-तीन दिन का यलो अलर्ट-तापमान फिर बढ़कर 41 डिग्री पार-मानसून की स्थिति दिख रही कमजोर
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2021, 9:41 PM IST
बाड़मेर में दिनभर उमस, शाम को बूंदाबांदी
बाड़मेर में दिनभर उमस, शाम को बूंदाबांदी

बाड़मेर. बाड़मेर में गुरुवार को पूरे दिन तेज गर्मी और उमस के बाद शाम को आए काले बादल बूंदाबांदी के बाद ही थक गए। इस दौरान तेज गर्जना और बिजली कड़कती रही। लेकिन बादल तेज नहीं बरसे। दिन की उमस और गर्मी से जरूर रात को राहत मिल गइ।
मानसून आने के बाद भी बरसात का क्रम लगातार नहीं चलने से उमस के साथ दिन में तेज धूप के कारण पारा फिर 41 डिग्री को पार कर गया। जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान भी 30 डिग्री के पास पहुंच चुका है।
मानसून के आने के बाद भी बरसात का सिलसिला नहीं चलने से तापमान फिर एक बार बढ़कर 41 डिग्री को पार कर गया। रात का पारा भी करीब 30 डिग्री के पास चल रहा है। उमस दिन के साथ रात में भी पसीने छुड़ा रही है।
तीन दिन का यलो अलर्ट
बाड़मेर के लिए मौसम विभाग ने तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

Published on: