बाड़मेर

barmer news: जब तक पिता को चला पता तब तक उजड़ चुकी थी उसकी दुनिया

barmer news: डिग्गी में डूबे दो सगे भाई, परिवार को बुरा हाल
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2023, 12:10 AM IST
barmer news:
कल्याणपुर में मोर्चरी से शव ले जाते हुए।



barmer news: कल्याणपुर. बाड़मेर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र के मंडली गांव में डिग्गी में डूूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों ही खेलते हुए गर्मी में पानी की डिग्गी में उतर गए और पांव फिसलने से मौत हो गई। परिवार के लोगों ने संभाला तब तक उनकी दुनियां लुट चुकी थी।
थानाधिकारी कमलेश गहलोत ने बताया कि मंडली गांव में मंगलवार सुबह करीब 9:30 खेत में पानी की डिग्गी के पास प्रवीण पटेल(14) किशोर पटेल (16) पुत्र सोमाराम निवासी चाली जिला जोधपुर खेल रहे थे। इसी दौरान पांव फिसलने से मासूमों की पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजन दोनों के नहीं लौटने पर तलाश को पहुंचे तो डिग्गी पर आकर उनके होश हवाश उड़ गए। दोनों ही पानी में डूबे थे। आसपास के लोगों की मदद से इनको निकालकर सीएचसी कल्याणपुर लाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित किया गया।
सोमाराम की दुनिया लुटी
सोमाराम पटेल की तीन संतान में यह दो लड़के व एक लड़की है। दो बेटों की मौत ने पूरे परिवार को सदमें ला दिया है। सोमाराम की दुनियां लुुट गई। सोमाराम पटेल जोधपुर जिले के चाली गांव का है। पिता कल्याणपुर क्षेत्र के मंडली के पास खेती बाड़ी करते हैं। वहां सोमाराम पटेल के ट्यूबवेल पर सब साथ में रहते हैं।े

Updated on:
17 May 2023, 12:10 AM IST
Published on: