बाड़मेर

IAS Tina Dabi : बच्चों के साथ जमीन पर बैठीं जिला कलक्टर टीना डाबी, फिर पूछा ऐसा सवाल

Barmer News: जिला कलक्टर टीना डाबी ने बच्चों से पूछा कि मिड डे मील कैसा मिल रहा है। कलक्टर ने बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील की गुणवत्ता को परखा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2024, 10:24 AM IST
Tina Dabi

Barmer News: जिला कलक्टर टीना डाबी ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय संख्या एक का निरीक्षण कर मिड डे मील का फीड बैक लिया। इस दौरान उन्होंने एमडीएम की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों से पुस्तक पढ़वाकर उनके शैक्षणिक स्तर की भी जांच की।

बाड़मेर जिला कलक्टर ने स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने वहां संचालित रसोई तथा भोजन तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में जाना। जिला कलक्टर टीना डाबी ने मिड डे मील की गुणवत्ता एवं स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से पूछा कि मिड डे मील कैसा मिल रहा है। कलक्टर ने बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों से किताबें पढ़वाते हुए उनके शैक्षणिक स्तर को जाना।

विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

जिला कलक्टर के विद्यालय में निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। कलक्टर ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Updated on:
21 Sep 2024, 10:24 AM IST
Published on: