16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balotara: तिलवाड़ा के मल्लीनाथ में अश्वों का जलवा; ‘आरती’, ‘शिवा’ और ‘बादल’ बने आकर्षण

Balotra Horse Fair: प्रदेश के प्राचीन और प्रसिद्ध पशु मेलों में शामिल श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा का ध्वजारोहण के साथ आगाज हो गया। यहां 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक कीमत वाले अश्वों की खरीद-फरोख्त हो रही है।

2 min read
Google source verification
मल्लीनाथ पशु मेले में लाखों रुपए कीमत के अश्व, पत्रिका फोटो

मल्लीनाथ पशु मेले में लाखों रुपए कीमत के अश्व, पत्रिका फोटो

Balotra Horse Fair: प्रदेश के प्राचीन और प्रसिद्ध पशु मेलों में शामिल श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा का ध्वजारोहण के साथ आगाज हो गया। उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री कृष्ण कुमार विश्नोई तथा जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने पूजा-अर्चना कर मेले का ध्वज फहराया। मेले में इस बार मालाणी, पंजाबी, सिधी, मारवाड़ी और नुकरी नस्ल के उम्दा घोड़ों की विशेष मांग देखने को मिल रही है। यहां 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक कीमत वाले अश्वों की खरीद-फरोख्त हो रही है।

गुजरात, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के व्यापारी उम्दा नस्ल के घोड़ों की तलाश में यहां पहुंचे हैं। आयोजकों के अनुसार मेले में अश्वों के कारोबार में करोड़ों रुपए के लेन-देन का अनुमान है। मेले में अश्व कारोबार और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

5 लाख की घोड़ी 'आरती' बनी आकर्षण

मेले में जोधपुर से आए अज्जू भाई की सफेद पंजाबी नस्ल की चौड़ी आरती खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। चमकदार सफेद रंग और आकर्षक चाल वाली इस घोड़ी की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। शादी समारोहों में सफेद घोड़ी की बढ़ती मांग के कारण लोग इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।

'शिवा' के साथ सेल्फी

पंजाब के प्रसिद्ध घोड़े नूरा भाकरपुर के बेटे शिवा की भी मेले में खूब चर्चा है। दूधिया सफेद रंग और सानदार कव-काठी के कारण लोग इसके साथ सेल्फी लेते नजर आए। शिवा के मालिक विकास खारवाल ने बताया कि शिवा को कॉस बीडिंग के लिए मेले में लाए है।

मेले में अश्वों का बाजार

  • 5 लाख से 25 लाख तक के घोड़ों की कीमत
  • 6.31 लाख में बिकी जोधपुर की नुकरी घोड़ी
  • 2.5 से 3 लाख में सिंधी नरल के छोटे घोड़े
  • 2 से 5 लाख रुपए में शादी समारोह के घोड़े
  • 25 लाख तक पहुंची रैस के घोड़ों की कीमत

'बादल' ने बदली जिंदगी

विकास खारवाल ने बताया कि वर्ष 2019 में नागौर मेले से 35 हजार रुपए में खरीदी गई घोड़ी 'बादल' आज उनकी जिंदगी बदल चुकी है। इनकी शादियों में भारी मांग रहती है। तीनों घोड़ा घोड़ी पर हर महीने करीब 25 हजार रुपए खर्च होता है।