बाड़मेर

दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु…देखिए बाड़मेर बुलेटिन…

देखिए आज की खबर आज....Barmer Patrika Bulletin 10.05.2019दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु...देखिए बाड़मेर बुलेटिन...
2 min read
Barmer Patrika Bulletin 10.05.2019
Barmer Patrika Bulletin 10.05.2019

-उड़ीसा के फैनी तूफान पीड़ितों के लिए सहायतार्थ स्काउट दल ने शुरू किया अभियान

बाड़मेर. कुछ दिन पूर्व उड़ीसा में आए फैनी तूफान में भयंकर तबाही मचाई और कई लोग घर से बेघर हो गए। राजस्थान प्रदेश भर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाने व मदद के लिए हाथ खड़े हो गए है ताकि बाढ़ पीड़ितों को कुछ राहत मिले।

बाड़मेर में शुक्रवार को राजस्थान राज्य स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने उड़ीसा बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ सहायता राशि एकत्रित करने का अभियान जिला कलक्ट्रेट से शुरू किया और कलेक्ट्रेट परिसर में आसपास के कार्यालयों से सहायता राशि एकत्रित किया।

स्काउट सदस्यों के अनुसार दो दिवसीय अभियान के तहत बाड़मेर जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि एकत्रित की जाएगी और इस राशि को उड़ीसा में बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ लगाया जाएगा। वही बाड़मेर से स्काउट गाइड की टीम उड़ीसा भी जाएगी।

ग्रामीणों के सवालों पर एडीएम को नहीं सूझे जवाब, एडीएम से बोले ग्रामीण-चारे में रेत, पशुमर रहे भूखे

अकाल में पशुपालकों की पीड़ा को दरकिनार कर रहे प्रशासन के लिए अब जवाब देना भारी पड़ रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर(एडीएम) राकेश शर्मा ने गुरुवार को सीमावर्ती क्षेत्र में सरकारी चारा डिपो औऱ राहत शिविरों के हालात जाने।
यहां ग्रामीणों ने चारे में रेत होने और सभी पशुओं को राहत नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने चारे की क्वालिटी में खराबी और रेत मिली होने का आरोप लगाया।

सरकारी डिपो में भाव 275 रुपए प्रति मण और स्वयंसेवी संस्था में 200 रुपए प्रति मण का अंतर होने पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने कहा कि सीमांत किसान व 12 बीघा जमीन के नियम से पशुपालक वंचित हो रहे हैं, इस नियम को हटाने की मांग की।
ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के कार्यालय में नहीं मिलने और पानी की समस्या हल नहीं करने के बारे में भी अवगत करवाया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार डाला राम पंवार, भू निरीक्षक मीठा लाल मीणा, ग्राम विकास अधिकारी किशन लाल सुथार मौजूद रहे।

Published on:
10 May 2019 08:02 pm