बाड़मेर

जोधपुर के उद्यमी पहुंचे पचपदरा, रिफाइनरी क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा

-रीको अधिकारियों के साथ उद्यमियों की निवेश को लेकर चर्चा-जोधपुर से तीन बसों में बड़ी संख्या में पहुंचे उद्यमी
less than 1 minute read
जोधपुर के उद्यमी पहुंचे पचपदरा, रिफाइनरी क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा
जोधपुर के उद्यमी पहुंचे पचपदरा, रिफाइनरी क्षेत्र में निवेश को लेकर चर्चा

बाड़मेर. रिफाइनरी का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर प्रगति पर है। इस बीच रविवार को जोधपुर से आए उद्यामियों ने रिफाइनरी क्षेत्र का अवलोकन किया। इस दौरान निर्माण एजेंसी के अधिकारी उनके साथ रहे।
जोधपुर से तीन बसों से उद्यमी पचपदरा में रिफाइनरी निर्माण स्थल पहुंचे। यहां पर उन्होंने निर्माण कार्य को देखा। साथ ही रीको व उद्यमियों की संयुक्त बैठक हुई। जिसमें रिफाइनी के साथ सह उद्योग व रीको एरिया में निवेश को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जसोल और बालोतरा के उद्यमी भी मौजूद रहे।

रिफाइनरी क्षेत्र का अवलोकन
उद्यमियों ने अधिकारियों के साथ रिफाइनरी क्षेत्र का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए निवेश के बारे में जानकारी जुटाई।
बैठक में ये रहे मौजूद
जोधपुर से आए उद्यमी सुनील परिहार, बाड़मेर कलक्टर विश्राम मीणा, जोधपुर जेडीए आयुक्त कमल चौधरी, जोधपुर मरुधरा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष नरेश बोथरा, जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष एनके जैन, पाली सीईटीपी सचिव अरुण जैन, लघु उद्योग भारती प्रान्त अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ सहित बड़ी संख्या में उद्यमी बैठक में मौजूद रहे।

Published on:
21 Mar 2021 08:53 pm