बाड़मेर

रोडवेज का ऑनलाइन रिजर्वेशन यात्रियों को नहीं आ रहा रास

-केवल 30 फीसदी यात्री करवा रहे हैं रिजर्वेशन-70 प्रतिशत यात्री टिकट के लिए बुकिंग खिड़की और परिचालक पर निर्भर
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Oct 2020, 10:01 PM IST
file photo
रोडवेज का ऑनलाइन रिजर्वेशन यात्रियों को नहीं आ रहा रास

बाड़मेर. रोडवेज बसों के टिकट भी ऑनलाइन रिजर्वेशन होने के बावजूद 70 प्रतिशत यात्री अभी भी बुकिंग खिड़की और परिचालक पर निर्भर रहते हैं। केवल 30 फीसदी यात्री ही ऑनलाइन सीट बुक करवा रहे हैं। अधिकांश को ऑनलाइन की बजाय लाइन में खड़े होकर टिकट लेना ज्यादा रास आ रहा है। रोडवेज ने ऑनलाइन रिजर्वेशन को बढ़ावा देने के लिए इसका प्रचार-प्रसार भी काफी किया और केशबैक जैसे ऑफर भी दिए गए। लेकिन ऑनलाइन रिजर्वेशन के यात्री नहीं बढ़े। अधिकांश लोग अब भी स्टैंड से ही टिकट ले रहे हैं और कई तो ऐसे भी हैं जो बस में बैठ जाते हैं और परिचालक से ही टिकट लेना पंसद करते हैं।
काउंटर पर लगी रहती है लाइनें
ऑनलाइन रिजर्वेशन कम होने के कारण रोडवेज की बसों में यात्रा करते वालों की बुकिंग खिड़की पर लाइनें लगी रहती है। रोडवेज ने लाइनों को कम करने और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ऑनलाइन रिजर्वेशन को बढ़ावा देने की शुरूआत की है, लेकिन अब तक यात्रियों को रोडवेज की ऑनलाइन सुविधा उतनी रास नहीं आई है।
अभी कम हैं ऑनलाइन रिजर्वेशन वाले यात्रीयात्री
ऑनलाइन रिजर्वेशन करवा रहे हैं, लेकिन अभी इसमें काफी कमी है। यह सुविधा यात्रियों के लिए ही है। ऑनलाइन रिजर्वेशन करवाने स सीट आसानी से मिल पाएगी।
-उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक आगार बाड़मेर

Published on: