बाड़मेर

बाड़मेर डिपो कमाई में अव्वल, जोधपुर जोन में सबसे आगे

-जोनल डिपो ऑफ द मंथ घोषित-जुलाई माह में सबसे अधिक राजस्व कमाया

less than 1 minute read
Feature image

बाड़मेर. रोडवेज के जोधपुर जोन का बाड़मेर डिपो कमाई करने में सबसे आगे रहा है। मुख्यालय ने जुलाई महीने में प्रति बस प्रतिदिन सबसे अधिक राजस्व प्राप्त करने पर बाड़मेर डिपो को 'जोनल डिपो ऑफ द मन्थÓ घोषित किया है।
बाड़मेर डिपो ने जुलाई महीने में प्रति बस रोजाना 13320 रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। जोधपुर जोन में जोधपुर के अलावा पाली, फलोदी, जालोर, आबू रोड, फालना, जैसलमेर व सिरोही शामिल है। जोन के कुल 9 डिपो में राजस्व के मामले में बाड़मेर डिपो अव्वल रहा है।
जोधपुर रहा बाड़मेर से पीछे
जुलाई माह में कमाई के मामले में बाड़मेर ने जोधपुर को भी पीछे छोड़ दिया। जबकि जोधपुर डिपो जोन स्तर का है। लेकिन कमाई में बाड़मेर से पीछे रहा है। बाड़मेर ने प्रति बस रोजाना के हिसाब से जुलाई में पूरे जोन के 9 डिपो मेंं सबसे ज्यादा राजस्व कमाया है।
यात्री सुविधाओं को बढ़ा रहे हैं
डिपो स्तर पर यात्री सुविधाएं बेहतर देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके कारण यात्री भार बढ़ रहा है। हमारा प्रयास है कि यात्रियों को रोडवेज में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
-उमेश नागर, मुख्य प्रबंधक बाड़मेर डिपो
प्रदेश के 8 जोन में कौन कहां अव्वल
जोन डिपो
जोधपुर बाड़मेर
अजमेर नागौर
भरतपुर करौली
कोटा कोटा
सीकर झुंझुंनूं
उदयपुर उदयपुर
बीकानेर बीकानेर
जयपुर जयपुर

Published on:
29 Aug 2021 12:34 pm